फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले हफ्ते में पदक तो नहीं 2 चेतावनियां भारत के खाते में आईं

Sat, 13 Aug 2016 07:31 PM IST
सुरेंद्र कुमार वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 14
रियो ओलंपिक में अब तक से सबसे बड़े दल के साथ उतरा भारत के खाते में शुरुआती 7 दिन के खेल के बाद एक भी पदक हाथ नहीं आए हैं, लेकिन खास बात यह है कि पदक की तलाश में जुटा भारत अब तक कोई बड़ी कामयाबी हासिल नहीं कर पाया लेकिन 2 चेतावनियां उसे जरूर मिल गईं। जिसने पूरे अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की किरकिरी करा दी। 
Trending Videos
विज्ञापन

पहले हफ्ते में पदक तो नहीं 2 चेतावनियां भारत के खाते में आए

2 of 14
- फोटो : Getty
पिछले ओलंपिक की सफलता को देखते हुए ऐसा लग रहा था कि इस बार भी भारतीय एथलीट उससे बेहतर प्रदर्शन करेंगे लेकिन शुरुआती एक हफ्ते के खेल के बाद भी पदकों का खाता नहीं खुल सका। कई बड़े विशेषज्ञों की यह भी भविष्यवाणी थी कि भारत का प्रदर्शन अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन होगा और खिलाड़ी पहली बार दहाई का आंकड़ा पार करने में कामयाब रहेंगे।
विज्ञापन

पहले हफ्ते में पदक तो नहीं 2 चेतावनियां भारत के खाते में आए

3 of 14
जीतू राय - फोटो : Getty
लेकिन जिस तरह से निशानेबाज और तीरंदाज पदक पर सटीक निशाना लगाने से चूक गए उसने भारतीय खेमे को काफी निराश किया। निशानेबाजी से लगभग आधे दर्जन पदक की आस थी लेकिन अभी तक एक भी पदक हाथ नहीं आए हैं जबकि देश के सितारे निशानेबाज अपने-अपने निशाना लगा चुके हैं।

पहले हफ्ते में पदक तो नहीं 2 चेतावनियां भारत के खाते में आए

4 of 14
रियो ओलंपिक - फोटो : getty
हालांकि भारत के लिए पदक की आस अभी खत्म नहीं हुई है, कई खेल जिसमें टेनिस, कुश्ती, जिमनास्ट, हॉकी और मुक्केबाजी शामिल है उसके जरिए भारत कुछ पदक अपनी झोली में डाल सकता है। गेम्स का पहला हफ्ता निकल जाने के बाद अब जानते हैं कि भारत के किन बड़े खेल सितारों ने निराशाजनक खेल दिखाते हुए पदक से भारत को दूर किया है।
विज्ञापन

पहले हफ्ते में पदक तो नहीं 2 चेतावनियां भारत के खाते में आए

5 of 14
- फोटो : file photo
निशानेबाजी में देश के शीर्ष निशानेबाज जीतू राय और अभिनव बिंद्रा ने देश को निराश किया। जीतू 10 मीटर पिस्टल के फाइनल में पहुंचने के बावजूद 8वें स्थान रहे लेकिन 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में वह फाइनल में ही नहीं पहुंच सके। बिंद्रा 10 मीटर राइफल स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे और कड़े मुकाबले में कांस्य से चूक गए।
विज्ञापन

पहले हफ्ते में पदक तो नहीं 2 चेतावनियां भारत के खाते में आए

6 of 14
हीना सिद्धू - फोटो : Twitter
निशानेबाजी में महिला शूटर हीना सिद्धू के अलावा अयोनिका पॉल और अपूर्वी चंदेला ने काफी निराश किया। जबकि पिछले ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता गगन नारंग, मानवजीत सिंह और कीनन चेनाई ने भी खराब शॉट खेलकर देश को निराश किया।
विज्ञापन

पहले हफ्ते में पदक तो नहीं 2 चेतावनियां भारत के खाते में आए

7 of 14
दीपिका कुमारी - फोटो : PTI
निशानेबाजी के अलावा तीरंदाजी में भी भारत को पदक की आस थी लेकिन यहां भी निराशा ही हाथ लगी। पहली बार ओलंपिक खेल रहे पुरुष तीरंदाज अतानु दास ने लाजवाब खेल दिखाया लेकिन उनकी चुनौती अंतिम 16 में ही खत्म हो गई, लेकिन अनुभवी तीरंदाज दीपिका कुमारी, बोम्बायला देवी लैशराम और लक्ष्मीरानी माझी टीम स्पर्धा और व्यक्तिगत स्पर्धा में भी बढ़िया नहीं कर सकीं।

पहले हफ्ते में पदक तो नहीं 2 चेतावनियां भारत के खाते में आए

8 of 14
लिएंडर पेस - फोटो : getty
रिकॉर्ड सातवां ओलंपिक खेलने रियो पहुंचे टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस से काफी आस थी कि इस बार भी वह देश को पदक दिलाएंगे, लेकिन रोहन बोपन्ना के साथ वह पहले ही दौर में हार गए। पेस और बोपन्ना की आपस में बनती भी नही थी। रियो के खेल गांव में तो पेस ने बोपन्ना के साथ रहने से मना ही कर दिया था। आपस में मनमुटाव हार का कारण बनी और भारत इस पदक से भी चूक गया।

पहले हफ्ते में पदक तो नहीं 2 चेतावनियां भारत के खाते में आए

9 of 14
शिव थापा - फोटो : PTI
इन बड़े खिलाड़ियों के अलावा भारत के मुक्केबाजी में शिवा थापा से आस थी लेकिन उनका पहले ही दौर में मुकाबला पिछली बार के ओलंपिक चैंपियन से था वहां उन्होंने काफी प्रयास किया लेकिन हार गए। तो बैडमिंटन के महिला डबल्स में अश्विन पोनप्पा और ज्वाला गुट्टा की जोड़ी एक भी मैच जीत नहीं सकी। भारत से 7 खिलाड़ी बैडमिंटन में उतरे लेकिन युगल मुकाबले (पुरुष और महिला) के पहले ही दौर में हार गए।

पहले हफ्ते में पदक तो नहीं 2 चेतावनियां भारत के खाते में आए

10 of 14
विकास कृष्ण - फोटो : getty
भारत के पदक की आस तो अभी भी जारी है लेकिन देश को आयोजकों की ओर से 2 बड़ी चेतावनी का सामना जरूर करना पड़ा। पहली चेतावनी भारतीय मुक्केबाजों (मनोज कुमार और विकास कृष्णन) को मिली क्योंकि उन्होंने भारत के नाम की जर्सी पहने बगैर पहले दौर के मुकाबलों में भाग लिया था। जबकि नियमानुसार खिलाड़ी की जर्सी के पीछे देश का नाम लिखा होना जरूरी होता है। लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने नियमों का उल्लंघन करते हुए पहले दौर की बाउट में भाग लिया।

पहले हफ्ते में पदक तो नहीं 2 चेतावनियां भारत के खाते में आए

11 of 14
विकास कृष्ण - फोटो : getty
इसके बाद आईबा की ओर से भारतीय खिलाड़ियों को चेतावनी दी गई कि यदि वे अगले मुकाबले में भारत का नाम लिखी जर्सी पहने बगैर उतरते हैं तो उन्हें अयोग्य करार दे दिया जाएगा। इसके बाद भारतीय अधिकारियों ने मुक्केबाजों के लिए नई किट की व्यवस्था की है। नई किट के साथ शिव थापा ने अपने अभियान की शुरुआत की, लेकिन वो हार गए। जर्सी विवाद अगर जोर पकड़ता तो भारतीय मुक्केबाजों को रियो से बाहर किए जाने का डर सता रहा था, लेकिन बाद में सब ठीक हो गया।

पहले हफ्ते में पदक तो नहीं 2 चेतावनियां भारत के खाते में आए

12 of 14
विजय गोयल - फोटो : getty
अभी जर्सी विवाद थमा ही था कि देश के केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल को भी रियो ओलंपिक के आयोजकों ने सख्त चेतावनी देते हुए मान्यता रद्द करने की चेतावनी दे डाली। गोयल पर आरोप है कि वो मान्यता प्राप्त जगहों पर गैर मान्यता प्राप्त लोगों को लेकर घुस गए। भारत और जापान के मैच के बाद गोयल बिना स्पेशल पास के ही खिलाड़ियों से मिलने फील्ड में चले गए थे। फील्ड में घुसने के लिए विशेष पास की जरूरत होती है। गोयल का कहना था कि वो खुद खिलाड़ियों से मिलने नहीं गए थे। उन्हें वॉलनटीयर ही वहां लेकर गए थे।

पहले हफ्ते में पदक तो नहीं 2 चेतावनियां भारत के खाते में आए

13 of 14
विजय गोयल - फोटो : ANI
खेल मंत्री विजय गोयल खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए फिलहाल रियो में हैं। इसके अलावा गोयल के स्टाफ पर खराब व्यवहार के भी आरोप हैं। यदि खेल मंत्री की मान्यता रद्द होती है, तो उनसे सभी सुविधाएं वापस ले ली जाएंगी।  ओलंपिक कमेटी ने साफ कहा है कि यदि उनके साथी स्टाफ ने अपना रवैया नहीं बदला, तो खेल मंत्री की मान्यता रद्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन

पहले हफ्ते में पदक तो नहीं 2 चेतावनियां भारत के खाते में आए

14 of 14
- फोटो : Getty Images
तो कुल मिलाकर भारत को रियो ओलंपिक में अभी तक खास कामयाबी हासिल नहीं हुई है तो उसके खाते में दो चेतावनी जरूर आ चुकी है। बीबीसी ने भी इस पर एक बेहद शानदार कार्टून भी बनाया था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें