फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइकल फेल्प्स ने तोड़ डाला प्राचीन ओलंपिक का भी दुर्लभ रिकॉर्ड

Sat, 13 Aug 2016 03:06 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
1 of 8
माइकल फेल्प्स - फोटो : Getty
माइकल फेल्प्स ने ओलंपिक में अब तक 22 गोल्ड मेडल जीते जो अपने आप में ओलंपिक रिकॉर्ड है। सबसे ज्यादा गोल्ड जीतने के मामले में फेल्प्स के बाद दूसरे नंबर कौन एथलीट है? पूर्व सोवियत संघ की जिमनास्ट लारिसा लातनिना ने 1956 से 1964 के ओलंपिक खेलों के दौरान कुल नौ गोल्ड मेडल जीते थे।
विज्ञापन

माइकल फेल्प्स ने तोड़ डाला प्राचीन ओलंपिक का भी दुर्लभ रिकॉर्ड

2 of 8
माइकल फेल्प्स - फोटो : Getty
लेकिन आधुनिक ओलंपिक खेलों से पहले के प्राचीन ओलंपिक खेलों के दौरान एक एथलीट ऐसा था जिसने 12 इवेंट में जीत हासिल की थी और उनके कारनामे को फेल्प्स रियो ओलंपिक में ही पीछे छोड़ पाए हैं।
विज्ञापन

माइकल फेल्प्स ने तोड़ डाला प्राचीन ओलंपिक का भी दुर्लभ रिकॉर्ड

3 of 8
माइकल फेल्प्स - फोटो : getty
दरअसल, माइकल फेल्प्स ने अब तक जो 22 गोल्ड मेडल जीते हैं, इसमें से 9 तो रिले टीम के गोल्ड मेडल हैं। ऐसे में व्यक्तिगत गोल्ड मेडल के हिसाब से देखें तो फेल्प्स ने रियो में अपना 13वां गोल्ड जीत कर लियोनेड्स ऑफ रोड्स का रिकॉर्ड तोड़ा है।

माइकल फेल्प्स ने तोड़ डाला प्राचीन ओलंपिक का भी दुर्लभ रिकॉर्ड

4 of 8
रोड्स ने ईसा से 164 साल पूर्व, 160 साल पूर्व, 156 साल पूर्व और 152 साल पूर्व में आयोजित लगातार चार ओलंपिक खेलों में अलग-अलग तरह के 3 रेसों में जीत हासिल की थी। उस दौर में विजेता खिलाड़ियों को गोल्ड, सिल्वर या फिर ब्रांज मेडल देने का चलन नहीं था, केवल जैतून की पत्तियां दी जाती थीं।
विज्ञापन

माइकल फेल्प्स ने तोड़ डाला प्राचीन ओलंपिक का भी दुर्लभ रिकॉर्ड

5 of 8
रियो ओलंपिक 2016 - फोटो : Getty
रोड्स ने करीब 200 मीटर, 400 मीटर की रेस और कवच पहनकर होने वाले रेसों में लगातार चार ओलंपिक में जीत हासिल की। एक ही ओलंपिक में 3 इवेंट में जीत हासिल करने वाले एथलीट को ट्रिपलर कहा जाता है।
विज्ञापन

माइकल फेल्प्स ने तोड़ डाला प्राचीन ओलंपिक का भी दुर्लभ रिकॉर्ड

6 of 8
रियो ओलंपिक - फोटो : getty
ऐसे केवल 7 एथलीट हैं, रोड्स ऐसे एथलीट हैं जो एक बार से ज्यादा ये कारनामा दिखा चुके हैं। इतना ही नहीं, जब उन्हें चौथी बार ये कारनामा दिखाया था, तब उनकी उम्र 36 साल की थी, फेल्प्स से 5 साल अधिक।
उस जमाने में रेस के दौरान खिलाड़ी नंगे ही दौड़ते थे, लेकिन कवच वाले रेस में खिलाड़ी को युद्ध के दौरान पहने वाले कवच, हेलमेट पहनकर भागना होता था। ब्रिटिश म्यूजियम के सीनियर क्यूरेटर जूडिथ स्वाडलिंग कहते हैं, "इन सभी इवेंट में हिस्सा लेना भी काफी बड़ी उपलब्धि थी।"
विज्ञापन

माइकल फेल्प्स ने तोड़ डाला प्राचीन ओलंपिक का भी दुर्लभ रिकॉर्ड

7 of 8
रियो ओलंपिक - फोटो : getty
वहीं कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पॉल कार्टलेज कहते हैं, "कवच पहनकर दौड़ना मुश्किल काम था, वो भी 40 डिग्री सेल्सियस तापमान में। इसके लिए मांसपेशियों में दमख़म के साथ साथ जिमनास्ट वाली खूबियां भी ज़रूरी थीं।"
विज्ञापन

माइकल फेल्प्स ने तोड़ डाला प्राचीन ओलंपिक का भी दुर्लभ रिकॉर्ड

8 of 8
रियो शुभंकर - फोटो : rio2016.com
इस एथलीट के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है और ना ही उनकी कोई तस्वीर भी मौजूद है। कार्टलेज के मुताबिक उनका नाम शेर के लिए इस्तेमाल होने वाले ग्रीक शब्द से निकला है, जिससे ज़ाहिर होता है, वह काफी अभिजात्य रहे होंगे, संपन्न भी होंगे और संभवत एथलीट परिवार में जन्मे हों।
जूडिथ स्वाडलिंग के मुताबिक यूनान के रोड्स इलाके के इस एथलीट की मौत के बाद उस वक्त के स्थानीय लोग ईश्वर जैसा ही मानते थे। वैसे लियोनेड्स का जिक्र प्राचीन यूनानी साहित्य में भी मिलता है, जिसमें उन्हें सबसे प्रसिद्ध धावक कहा गया है। उनकी एक मूर्ति रोड्स में लगी हुई है और उनकी ख्याति तेज दौड़ने में ईश्वर जैसी क्षमता वाले धावक की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें