फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: रोहित बाहर, तीन बड़े बदलाव के साथ उतरी टीम इंडिया, ऐसी है प्लेइंग XI

Fri, 31 Jan 2020 12:12 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड-भारत के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मैच वेलिंग्टन में खेला जा रहा है। सीरीज के शुरुआती तीनों मुकाबले जीतकर टीम इंडिया पहले ही सीरीज में अजेय बढ़त बना चुकी है। विराट की अगुवाई में टीम ने पहली बार न्यूजीलैंड में कोई टी-20 सीरीज अपने नाम की है। चौथे मुकाबले में कप्तान टीम साउदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। कप्तान कोहली ने टॉस के समय ही आज के मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 एलान किया। आइए जानते हैं कि किन 11 खिलाड़ियों के दम पर न्यूजीलैंड टीम को मात देने के लिए भारतीय टीम उतरी है। 
विज्ञापन

2 of 7
रोहित और राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

ओपनिंग

संजू सैमसन और केएल राहुल ही सीरीज के चौथे मैच में भी टीम इंडिया की ओपनिंग की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। रोहित को इस मैच में आराम दिया गया है। राहुल ने दोनों ही मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेली है। इस मुकाबले में टीम चाहेगी कि दोनी ही ओपनर टीम को एक बेहतरीन शुरुआत दिलाए।

विज्ञापन

3 of 7
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

मध्यक्रम

नंबर तीन पर विराट कोहली ही बल्लेबाजी के लिए आएंगे। नंबर चार पर श्रेयस अय्यर का खेलेंगे। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मनीष पांडे को भी शामिल किया गया है।

4 of 7
जडेजा-विराट - फोटो : सोशल मीडिया

ऑलराउंडर 

ऑलराउंडर के तौर पर टीम में शिवम दुबे शामिल हैं। जडेजा को भी आज रेस्ट दिया गया है।

विज्ञापन

5 of 7
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

विकेटकीपर

केएल राहुल ने जिस अंदाज में विकेटकीपिंग की है और अपनी बल्लेबाजी के साथ सामंजस्य बैठाया। उसको देखते हुए इस मैच में भी राहुल ही विकेटकीपिंग करते हुए नजर आएंगे। हालांकि सैमसन भी विकेपीपिंग कर सकते हैं।

विज्ञापन

6 of 7
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया

गेंदबाजी

भारतीय टीम की गेंदबाजी की कमान इस मैच में भी जसप्रीत बुमराह संभालेंगे। नवदीप सैनी और शार्दुल ठाकुर उनका साथ देंगे। स्पिनर के तौर पर युजवेंद्र चहल को प्लेइंग 11 में मौका मिला है। चहल ने सीरीज के पहले मैच में बेहतरीन गेंदबाजी की है। वाशिंगटन सुंदर को भी मौका मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टीम इंडिया - फोटो : ट्विटर
टीम इंडिया प्लेइंग 11
संजू सैमसन, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी वाशिंगटन सुंदर और जसप्रीत बुमराह 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें