फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की तपस्या से 'मेडल क्वीन' बनी हीना सिद्धू, बहुत रोमांटिक है इनकी लव स्टोरी

Fri, 24 Aug 2018 04:44 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
heena sidhu husband
इंडोनेशिया के जकार्ता-पालेमबर्ग में चल रहे 18वें एशियाई खेलों के छठे दिन भारत की अनुभवी निशानेबाज हीना सिद्धू ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इसी के साथ भारत कुल 23 मेडल्स के साथ पदक तालिका में सातवें स्थान पर बरकरार है। भारत के खाते में छह स्वर्ण पदकों के अलावा चार सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल भी आ चुके हैं।

बता दें कि हीना सिद्धू के कोच उनके पति रौनक पंडित ही हैं। दोनों की लव स्टोरी खेल जगत में काफी चर्चित हैं। हीना अपनी हर बड़ी उपलब्धि का श्रेय अपने पति को ही देती आई हैं। आइए आगे स्लाइड में जानते हैं कि कैसे हुई दोनों की मुलाकात....
विज्ञापन

2 of 10
heena
हीना और रौनक के बीच जान-पहचान 2012 लंदन ओलंपिक से पहले हुई थी। हीना को जब पता चला कि वो लंदन ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली हैं, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था, लेकिन उनके पास तैयारी के लिए महज चार महीने का समय बचा था।
विज्ञापन

3 of 10
heena sindhu
हिना ने जब तैयारी शुरू की तो शूटिंग रेंज में रौनक भी हुआ करते थे, यहां से दोनों की जान-पहचान शुरू हुई। रौनक अपना खेल भूलकर हीना को ओलंपिक के लिए तैयार करने में जुट गए। हीना ने एशियाई खेलों में पहली बार व्यक्तिगत स्पर्धा का मेडल जीता। एशियाई खेल में यह उनका तीसरा मेडल रहा।

4 of 10
heena sidhu husband
इससे पहले वह दो बार टीम स्पर्धा में मेडल जीत चुकी हैं। इस साल गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भी हीना ने दो मेडल (25 मी. एयर पिस्टल में गोल्ड और 10 मी. एयर पिस्टल में सिल्वर) जीते था। अब हीना अपना पूरा ध्यान टोक्यो गेम्स 2020 पर लगाना चाहती हैं।
विज्ञापन

5 of 10
heena sidhu
जल्द ही दोनों को एहसास हो गया कि वो एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते, बाद में दोनों ने शादी करने का फैसला ले ही लिया। अब दोनों अपनी जिंदगी की हर हार-जीत साथ में ही सेलिब्रेट करते हैं। वैसे हीना का शूटिंग को करियर के रूप में चुनना भी कम दिलचस्प नहीं है।
विज्ञापन

6 of 10
हीना सिद्धू
अगस्त 1989 में पंजाब के लुधियाना में पैदा हुई हीना सिद्धू के भाई करनवीर सिंह जूनियर स्तर पर शूटिंग मुकाबलों में हिस्सा ले चुके हैं। हीना के पिता राजदीप सिंह सिद्धू, एक्साइज एंड टैक्सेशन महकमे में उच्चाधिकारी रहे हैं। हीना सिद्धू बीडीएस कर चुकी हैं और वह न्यूरोलॉजिस्ट बनना चाहती थी, लेकिन शूटिंग का शौक था
विज्ञापन

7 of 10
heena sidhu
साल 2006 में हीना मेडिकल में दाखिले के लिए जी तोड़ तैयारी कर रही थीं। घर में चाचा का बंदूकों की मरम्मत का बिजनेस था तो शौक-शौक में पिस्टल चलाना सीखा। पढ़ाई से थोड़ा ब्रेक मिल जाता था, लेकिन निशानेबाजी का शौक जल्द ही फुल टाइम मिशन में बदल गया। हीना सिद्धू साल 2008 से इंटरनेशनल लेवल पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

8 of 10
मनु भाकर और हीना सिद्धू
वर्ष 2009 में उन्होंने बीजिंग में आयोजित इंटरनेशनल चैंपियनशिप में सिल्वर जीता। साल 2010 में गुआंगझू (चीन) में एशियन गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल जीता। 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में इसी इवेंट में महिला व्यक्तिगत वर्ग में गोल्ड मेडल जीता।

9 of 10
हिना सिद्धू
वह 2012 लंदन और 2016 रियो डी जेनेरियो ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। 2012 में शूटिंग कोच रौनक पंडित से शादी की थी। उनके ससुर अशोक पंडित शूटिंग द्रोणाचार्य अवार्डी हैं।
विज्ञापन

10 of 10
हीना सिधू - फोटो : getty
हीना सिद्धू ने बीडीएस तक पढ़ाई की है। कॉलेज के दिनों से ही मेडल जीतने का सिलसिला शुरू हो गया था। 19 साल की उम्र में हीना ने हंगेरियन ओपन जीता था। साल 2013 की विश्व शूटिंग प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर पिस्टल टूर्नामेंट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर हिना स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें