भारत छठी बार कबड्डी वर्ल्ड कप की मेजबानी करने जा रहा है। इसके साथ ही भारत छठी बार अपने खिताब की रक्षा करने मैदान में उतरेगा। भारत 2010 लेकर अब तक कबड्डी का विश्व विजेता रहा है। इस बार कबड्डी वर्ल्ड कप का आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में होगा।
विज्ञापन
शौकिया खिलाड़ी अब करेगा वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी
2 of 6
अनूप कुमार
- फोटो : getty
अपने इस देसी खेल में भारत ने अपने 14 सदस्यों की टीम उतारी है, जिसकी कमान अनूप कुमार के हाथ में हैं। अनूप की कप्तानी में भारत 2016 का कबड्डी वर्ल्ड कप जीतने उतरेगा। आइए जानते हैं अपने कप्तान अनूप कुमार के बारे में:
विज्ञापन
शौकिया खिलाड़ी अब करेगा वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी
3 of 6
अनूप कुमार
- फोटो : getty
32 वर्षीय अनूप कुमार हरियाणा के छोटे से गांव पालरा से आते हैं। अनूप भारत के लिए 2010 और 2014 के एशियाई खेलों की गोल्ड विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं।
शौकिया खिलाड़ी अब करेगा वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी
4 of 6
अनूप कुमार
- फोटो : getty
अपने शुरुआती ने दिनों में अनूप ने शौकिया तौर पर कबड्डी खेलना शुरू किया। मगर दिसबंर 2005 तक अनूप राष्ट्रीय कैंप तक पहुंच गए। अनूप भारत के लिए पहली बार 2006 में दक्षिण एशियाई खेलों में उतरे।
विज्ञापन
शौकिया खिलाड़ी अब करेगा वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी
5 of 6
अनूप कुमार
- फोटो : getty
प्रो कबड्डी लीग की बात की जाए तो अनूप कुमार ने मुंबई की टीम यू-मुंबा के लिए खेलते हैं। यू मुंबा ने एक बार प्रो कबड्डी की खिताब अपने नाम किया है। अनूप पहले सीजन में ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’ बन कर उभरे थे।
शौकिया खिलाड़ी अब करेगा वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी
6 of 6
अनूप कुमार
- फोटो : getty
फिलहाल हरियाणा सरकार में डिप्टी कमिशनर के पद पर कार्यरत अनूप कुमार को 2012 में भारत सरकार ने अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया। अनूप भारत के लिए प्रमुख रेडर बन कर भी मैदान में उतरेंगे।