अमेरिका के प्रोफेशनल रेसलर डॉल्फ जिग्लर WWE में सबसे ज्यादा कमाई करने वालों में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। दरअसल डब्लूडबलूई (वर्ल्ड रेसलिंग फेडरेशन) और डॉल्फ जिग्लर के बीच एक अहम समझौता हुआ है।
विज्ञापन
2 of 5
Dolph Ziggler
इस दो वर्षीय समझौते के लिए डॉल्फ जिग्लर को मोटी रकम मिल रही है। हालांकि इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि डॉल्फ जिग्लर WWE के साथ मौजूदा करार खत्म होने के बाद उसे आगे नहीं बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
3 of 5
Dolph Ziggler
हालांकि स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड की एक रिपोर्ट के मुताबिक WWE ने डॉल्फ जिग्लर के आगे इतने रुपयों की पेशकश कर दी कि वह आगामी अनुबंध के लिए न नहीं कर पाए।
4 of 5
Dolph Ziggler
दो बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रह चुके डॉल्फ जिग्लर को WWE की तरफ से 1.5 मिलियन यूएस डॉलर का ऑफर दिया गया है। इस दो वर्षीय समझौते के तहत उन्हें 1.5 मिलियन यूएस डॉलर प्रतिवर्ष दिए जाएंगे।
बता दें कि पिछले महीने हुए रॉयल रम्बल में डॉल्फ जिग्लर की एंट्री 30वें नंबर पर हुई थी। मौजूदा समय में डॉल्फ जिग्लर से ज्यादा कमाई करने वाले रेसलर ब्रॉक लेसनर और जॉन सीना हैं।