फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो इस वजह से दीपा करमाकर लौटाएंगी अपनी BMW कार!

Thu, 13 Oct 2016 09:16 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दीपा करमाकर - फोटो : twitter
ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला जिम्नास्ट दीपा करमाकर को सितंबर को महीने में सचिन तेंदुलकर ने BMW कार की चाबी गिफ्ट की थी। दीपा के अलावा सचिन ने ब्रॉन्ज मेडल विजेता साक्षी मलिक और सिल्वर मेडलिस्ट पीवी सिंधू को भी इस गाड़ी की चाबी गिफ्ट की।
विज्ञापन

तो इस वजह से दीपा करमाकर लौटाएंगी अपनी BMW कार!

2 of 6
दीपा करमाकर - फोटो : getty
दीपा करमाकर, साक्षी मलिक और पीवी सिंधू, तीनों को ही हैदराबाद बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष वी चामुंडेश्वनरनाथ ने रियो ओलंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 30 लाख रुपए की BMW कार गिफ्ट की थी। मगर अब दीपा करमाकर ने इस कार को लौटाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

तो इस वजह से दीपा करमाकर लौटाएंगी अपनी BMW कार!

3 of 6
दीपा करमाकर - फोटो : getty
इसके पीछे दीपा और उनके परिवार ने कहा है कि त्रिपुरा की राजधानी अगरतला जैसे छोटे शहर में इस कार का रखरखाव कर पाना बेहद कठिन होगा। शहर की सड़कों की हालत खराब है और शहर में कोई BMW का सर्विस सेंटर भी नहीं है। हालांकि दीपा के पिता के हवाले से खबरे हैं कि वो यह गाड़ी नहीं लौटाएंगी। उनका कहना है कि अभी तक गाड़ी उनके पास पहुंची ही नहीं है।

तो इस वजह से दीपा करमाकर लौटाएंगी अपनी BMW कार!

4 of 6
दीपा करमाकर - फोटो : getty
दीपा के कोच बिशवेश्वर नंदी ने कहा है दीपा अगले महीने जर्मनी में होने वाले चैलेंजर्स कप के लिए तैयारी में जुटी हैं। दीपा और उनका परिवार इस गाड़ी को मेंटेन कर पाने में असमर्थ है।
विज्ञापन

तो इस वजह से दीपा करमाकर लौटाएंगी अपनी BMW कार!

5 of 6
दीपा करमाकर - फोटो : getty
नंदी ने कहा कि यह फैसला दीपा का नहीं था। यह उनका और दीपा के परिवार का संयुक्त निर्णय था। साथ ही हैदराबाद बैडमिंटन संघ को भी इस बात की सूचना दे दी गई है। संघ ने उनकी बात का सम्मान करते हुए उनकी मांग को स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो इस वजह से दीपा करमाकर लौटाएंगी अपनी BMW कार!

6 of 6
दीपा करमाकर - फोटो : getty
इसके अलावा यह भी कहा गया कि यदि संभव हो तो दीपा को कार की कीमत जितनी रकम दे दी जाए। इस रकम से दीपा एक छोटी गाड़ी खरीदेंगी, जिसे वो आसानी से अपने शहर में चला सकें और उनके पिता भी गाड़ी चलाना सीख सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें