WWE अब ऐसे दौर में है, जहां बच्चे अकेले में इसका मजा ले सके। अपने एक्शन को घर, स्कूल, ऑफिस में न दोहराने की हिदायत देने के साथ-साथ WWE ने कई मैचों पर रोक लगा दी है, जो बेहद खूंखार और जानलेवा हैं।
विज्ञापन
अब देखने को नहीं मिलते WWE के वो जानलेवा और खूंखार मैच!
2 of 8
WWE
- फोटो : WWE
WWE ने पिछले 6-7 सालों में तमाम उम मैचों पर रोक लगा दी है, जिसमें हिंसा सिर चढ़ कर दिखाई जाती थी। एक दौर में इस तरह के मैच रेटिंग बढ़ाने का सबसे बड़ा हथियार थे। आइए नजर डालते हैं ऐसे कुछ मैचों पर जिन्हें अब टीवी WWE पर दिखाने से कतराता है।
विज्ञापन
अब देखने को नहीं मिलते WWE के वो जानलेवा और खूंखार मैच!
3 of 8
WWE
- फोटो : WWE
पंजाबी प्रिसन मैच
स्टील केज मैच की तर्ज पर खली ने इसे WWE में शुरू किया। इस मैच में जीत हासिल करन के लिए आपको बांस के दो ढांचों से निकलना होता था। 1.5 टन बांस से बनने वाले इन ढांचों में पहला ढांचा चौकोर होता है, जिसकी लंबाई 16 फुट होती है। उसके बाहर 20 फुट ऊंचा दूसरा ढांचा होता, जो अष्टकोण के आकार में होता है। जो खिलाड़ी सबसे पहले इससे बाहर निकलता है, उसे विजेता माना जाेता है। WWE ने सिर्फ दो ही बार इस तरह के मैच आयोजित किए हैं।
अब देखने को नहीं मिलते WWE के वो जानलेवा और खूंखार मैच!
4 of 8
WWE
- फोटो : WWE
‘I Quit’ मैच
इस मैच को जीतने के लिए आपको सिर्फ अपने विरोधी से यह कहलवाना होगा – I Quit यानी विरोधी को हार माननी होती है। इसके साथ ही मैच खत्म। हालांकि सरल से दिखने वाले इस मैच के अंत बेहद हिंसक होते हैं। इस तरह के अधिकतर मैचों में खिलाड़ी खून से लथपथ नजर आते हैं। WWE के इतिहास में इस तरह के मैच में विरोधी किसी भी हद तक जा सकते हैं। एक बार जॉन सीना ने ब्रैडशॉ को लहूलुहान कर गाड़ी से नीचे फेंड दिया था।
विज्ञापन
अब देखने को नहीं मिलते WWE के वो जानलेवा और खूंखार मैच!
5 of 8
WWE
- फोटो : WWE
Inferno Match
यह मैच दरअसल एक ही तरह के कैरेक्टर के लिए बनाया गया था। इस मैच को खास केन के लिए बनाया गया। इस मैच के दौरान रिंग के इर्द-गिर्द 180 डिग्री की आग जलती है। जीतने के लिए आपको अपने प्रतिद्वंद्वी को आग में ढकेलकर ‘जलाना’ होता है। केन ने अब तक हुए चारो इंफर्नों मैच में हिस्सा लिया, लेकिन सिर्फ एक मैच में ही उन्हें जीत हासिल हुई। WWE ने सुरक्षा कारणों से इस तरह के मैच पर बैन लगा दिया।
विज्ञापन
अब देखने को नहीं मिलते WWE के वो जानलेवा और खूंखार मैच!
6 of 8
WWE
- फोटो : WWE
कैस्केट मैच
यह मैच भी WWE के खास कैरेक्टर के लिए बनाया गया था, मगर इसे दूसरे रेसलर्स ने भी अपनाया। खासतौर पर अंडरटेकर के लिए बने इस मैच में जीत हासिल करने के लिए विरोधी को ताबूत (कैस्केट) में ढकेलकर दरवाजा बंद करना होता है। दरवाजा बंद होने के साथ ही मैच में हार जीत का निर्णय हो जाता है। यानी अपने विरोधी को मरणासन्न हालात में पहुंचा कर ही आप जीत सुनिश्चित कर सकते हैं।
विज्ञापन
अब देखने को नहीं मिलते WWE के वो जानलेवा और खूंखार मैच!
7 of 8
WWE
- फोटो : WWE
फर्स्ट ब्लड मैच
इस मैच का नियम इसके नाम से ही पूरी तरह स्पष्ट हैं। जो खिलाड़ी पहले लहूलुहान होगा, वो मैच हार जाएगा। इस तरह के मैच में सभी तरह के नियम-कायदों को ताक पर रखकर प्रतिद्वंद्वी एक दूसरे पर जानलेवा हमले करते हैं। 2008 में आखिरी बार इस मैच को WWE में देखा गया था, जिसमें जॉन सीना की जीत हुई थी। हालांकि जबसे WWE ने खुद को ‘पारिवारिक’ रुप दिया है इस तरह के मैचों का आयोजन बंद हो गया है।
अब देखने को नहीं मिलते WWE के वो जानलेवा और खूंखार मैच!
8 of 8
WWE
- फोटो : WWE
बरिड अलाइव मैच
यह मैच देखने में लंबे और दिलचस्प होते थे। इस मैच को WWE का टेस्ट मैच कहा जा सकता है क्योंकि इस तरह के मैच रेसलर के असली क्लास, ताकत और क्षमता की परीक्षा लेते हैं। रिंग से शुरू होने वाले इस मैच को जीतने के लिए विरोधी को जिंदा जमीन में गाड़ने का नियम होता है। यानि विरोधी को कब्र में डालिए और उसके शरीर पर इतनी मिट्टी डाल दीजिए कि उसका शरीर नजर न आए। ऐसा करते ही आपकी जीत पक्की। इस तरह के मैच में कई तरह के हथियारों से प्रतिद्वंद्वी एक दूसरे पर हमला करते हैं। इसे WWE के सबसे अधिक जानलेवा मैचों में गिना जाता है।