WWE समरस्लैम 2017 न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में हुआ, जिसमें मेन इवेंट सुपरस्टार ब्रॉक लेसनर की यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए हुआ। यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए फेटल-4 वे मैच हुआ, जिसमें लेसनर के अलावा रोमन रेन्स, ब्राउन स्ट्रोमैन और सामोआ जो ने हिस्सा लिया। लेसनर को फाइट के दौरान एक बार स्ट्रचेर पर ले जाया गया, लेकिन उन्होंने तीन-चार मिनट के बाद वापसी की और अन्य रेसलरों की धुनाई करते हुए यूनिवर्सल चैंपियनशिप का खिताब जीता। लेसनर चूंकि अपना टाइटल डिफेंड करने में कामयाब रहे, इसका साफ मतलब है कि सुपरस्टार अपने साथी पॉल हेमन के साथ WWE छोड़कर तो कही नहीं जाने वाले हैं।
विज्ञापन
2 of 5
ब्रॉक लेसनर
- फोटो : twitter
रैसलमेनिया के बाद WWE के सबसे बड़े इवेंट समरस्लैम 2017 के मेन इवेंट में जगह बनाते ही ब्रॉक लैसनर ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। दरअसल, समरस्लैम के इतिहास में लेसनर पहले ऐसे रेसलर बन गए हैं, जिन्होंने लगातार 4 समरस्लैम पे-पर-व्यू में हिस्सा लिया और उसे हेडलाइन किया है। ब्रॉक लैसनर के बाद लगातार सबसे ज्यादा समरस्लैम हेडलाइन करने का रिकॉर्ड द रॉक के नाम है, जिन्होंने लगातार 3 समरस्लैम पीपीवी के मेन इवेंट में हिस्सा लिया है।
विज्ञापन
3 of 5
लेसनर
- फोटो : twitter
बता दें कि 2012 में WWE में वापसी करने के बाद लेसनर ने सिर्फ 2013 के समरस्लैम के मेन इवेंट में हिस्सा नहीं लिया वरना उन्होंने 2012, 2014, 2015, 2016, 2017 के समरस्लैम को हेडलाइन किया है।
4 of 5
ब्रॉक लेसनर
- फोटो : twitter
समरस्लैम 2014 के मेन इवेंट में ब्रॉक लैसनर ने WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए जॉन सीना को एकतरफा मैच में शिकस्त दी थी। 2015 में उन्होंने द अंडरटेकर के खिलाफ मैच लड़ा था। 2016 के समरस्लैम के मेन इवेंट में ब्रॉक लैनसर का सामना रैंडी ऑर्टन से हुआ। इस साल के समरस्लैम में ब्रॉक लैसनर फैटल 4 वे मैच में अपना टाइटल बचाते हुए नजर आए।
लेसनर के इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना किसी भी रैसलर के लिए आसान काम नहीं होगा। द रॉक रैसलमेनिया के अलावा WWE में नजर नहीं आते। द रॉक ने लगातार 2000, 2001, 2002 की समरस्लैम को हेडलाइन किया था।