फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियो ओलंपिक का कुल खर्च सुन कर आपके होश उड़ जाएंगे!

Thu, 04 Aug 2016 11:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
रियो ओलंपिक - फोटो : rio2016.com
लैटिन अमेरिका का सबसे बड़ा देश ब्राजील इस साल रियो शहर में ओलंपिक खेलों का आयोजन करने जा रहा है। दुनिया के सबसे बड़े खेलों के आयोजन में खर्च कम नहीं आता। इन खेलों के लिए बड़ी-बड़ी योजनाओं और परियोजनाओं में निवेश करने के अलावा सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चपर, बिजली आदि जैसी तमाम चीजों पर बेइंतहा खर्च किया जाता है।
विज्ञापन

रियो ओलंपिक का खर्च सुन कर आपके होश उड़ जाएंगे

2 of 8
रियो ओलंपिक - फोटो : rio2016.com
यही हाल रियो का है। ब्राजील की सरकार रियो ओलंपिक खेलों पर करीब $16 खरब डॉलर यानी करीब 1 लाख 07 हजार करोड़ रुपए का खर्च करने जा रही है। ब्राजील दुनिया का सबसे तेज बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक हैं। ब्राजील के पास आपार प्राकृतिस संसाधन हैं। ब्राजील ने 2014 में फीफा वर्ल्ड कप का भी आयोजन किया था।
विज्ञापन

रियो ओलंपिक का खर्च सुन कर आपके होश उड़ जाएंगे

3 of 8
रियो ओलंपिक - फोटो : rio2016.com
ऐसा नहीं है कि ब्राजील में सब कुछ ठीक है। ब्राजील जानलेवा जीका वायरस से जूझ रहा है। इसके अलावा पिछले दो सालों में ब्राजील में डेंगू के केसों में भी बेहिसाब बढ़ोतरी हुई है। मगर ब्राजील सरकार ने ओलंपिक की सफलता के लिए इन बिमारियों से लड़ने के बजट में काफी कटौती की है। आइए देखते हैं, कितना खर्च कर रहा ब्राजील:

रियो ओलंपिक का खर्च सुन कर आपके होश उड़ जाएंगे

4 of 8
रियो ओलंपिक - फोटो : rio2016.com
इंफ्रास्ट्रक्चर
ब्राजील ने प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर में इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार के लिए $9.5 खरब डॉलर यानी करीब 63 हजार करोड़ रुपए का खर्च किया है। यह खर्च एयरपोर्ट, पोत, रेलवे व शहरी ट्रांसपोर्ट जैसी सुविधाओं पर खर्च किया गया है। इसके अलावा 15 अरब डॉलर मतलब लगभग 10 हजार करोड़ रुएप स्टेडियमों और खेलगांव के विकास पर खर्च किया गया है।
विज्ञापन

रियो ओलंपिक का खर्च सुन कर आपके होश उड़ जाएंगे

5 of 8
ओलंपिक - फोटो : getty
सुरक्षा
ब्राजील को न सिर्फ आतंकवादी हमलों से बच कर रहने की जरूरत है, बल्कि ब्राजील के अंदर ड्रग्स, तस्करी और लूट की वारदातें आम हैं। बढ़ते जुर्म और अपराध से बचने के लिए ब्राजील में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ब्राजील ने 85 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए हैं, जो लंदन ओलंपिक से दोगुना है। रियो में सुरक्षा के लिए करीब साढ़े तीन हजार करोड़ रुपए का खर्च किया गया है।
विज्ञापन

रियो ओलंपिक का खर्च सुन कर आपके होश उड़ जाएंगे

6 of 8
रियो ओलंपिक - फोटो : rio2016.com
बिजली
रियो ओलंपिक के लिए बिजली के खास इंतजाम किए गए हैं। रियो में लगातार पावर सप्लाई के लिए 1 मिलियन डॉलर यानी 67 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

रियो ओलंपिक का खर्च सुन कर आपके होश उड़ जाएंगे

7 of 8
रियो ओलंपिक - फोटो : rio2016.com
मेडल
हालांकि रियो ओलंपिक में मिलने वाले गोल्ड मेडल में असली सोना ज्यादा न हो, मगर रियो मेडल का एक सेट (गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज) की कीमत करीब 600 डॉलर है। ऐसे करीब 2,500 मेडल बनाने के लिए कहा गया है। ब्राजील की सरकार ने करीब 33 करोड़ रुपए सिर्फ पदकों में बहा दिए।
विज्ञापन

रियो ओलंपिक का खर्च सुन कर आपके होश उड़ जाएंगे

8 of 8
रियो ओलंपिक - फोटो : rio2016.com
कुल खर्च
रियो ओलंपिक के लिए ब्राजील आर्थिक रूप से तैयार था या नहीं, मगर उसके विकास दर में हुई गिरावट को देख कर तो ऐसा ही लगता है कि ब्राजील ने इन खेलों में बेहिसाब पैसा बहाया है। पिछली सदी में सबसे धीमी रफ्तार से विकास कर रहे ब्राजील ने 2016 के रियो ओलंपिक में 16 बिलियन डॉलर बहाए हैं। भारत को 2010 के कॉमनवेल्थ खेलों में आधिकारिक रुप से करीब 16 हजार 200 करोड़ रुपए का खर्च आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें