फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेसलमेनिया 33 में इस खिलाड़ी के खिलाफ उतरेंगे जॉन सीना

Sat, 01 Oct 2016 10:02 AM IST
पवन नाहर/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जॉन सीना - फोटो : WWE
WWE ने हम सभी को कई यादगार मैच दिए हैं। इसमें से ज्यादर मैच रेसलमेनिया से ही मिले हैं। रेसलमेनिया WWE का सबसे बड़े इवेंट है। सबसे बड़े सुपरस्टार्स इसी इवेंट के साथ ही अपनी विदाई करना पसंद करते हैं।
विज्ञापन

रेसलमेनिया 33 में इस खिलाड़ी के खिलाफ उतरेंगे जॉन सीना

2 of 7
जॉन सीना - फोटो : WWE
जॉन सीना ने भी पिछले 14 सालों में WWE को कई यादगार मैच दिए। कई बड़े दिग्गजों ने सीना के खिलाफ मैच खेलकर अपना करियर खत्म भी किया। अब जॉन सीना खुद करियर के आखिरी पड़ाव पर पहुंच गए हैं, ऐसे में सवाल है कि रेसलमेनिया 33 में उनके लिए सबसे बढ़िया विकल्प कौन-कौन से होंगे:
विज्ञापन

रेसलमेनिया 33 में इस खिलाड़ी के खिलाफ उतरेंगे जॉन सीना

3 of 7
अंडरटेकर - फोटो : WWE
अंडरटेकर
रेसलमेनिया में सबसे सफल सुपरस्टार माने जाने वाले अंडरटेकर के लिए जॉन सीना से बेहतर विकल्प कोई नहीं हो सकता। 25 साल के करियर में अंडरटेकर और जॉन सीना के बीच रेसलमेनिया मैच सदी का महामुकाबला हो सकता है। पांच बार रेसलमेनिया मेन इवेंट का हिस्सा बन चुके जॉन सीना और अंडरटेकर WWE के सबसे बड़े नाम हैं। इन दोनों के बीच मैच WWE में एक युग का अंत और नए दौर की बड़ी शुरुआत होगा।

रेसलमेनिया 33 में इस खिलाड़ी के खिलाफ उतरेंगे जॉन सीना

4 of 7
शिन्सुके नाकामुरा - फोटो : getty
शिन्सुके नाकामुरा
36 साल के जापानी रेसलर शिन्सुके नाकामुरा के पास पूरा हुनर है। WWE के मेन रॉस्टर में जल्द नजर आने वाले नाकामुरा जॉन सीना के खिलाफ तगड़े प्रतिद्वंद्वी साबित हो सकते हैं। नाकामुरा खुद सीना के खिलाफ रेसलमेनिया मैच की इच्छा जता चुके हैं। WWE में पदार्पण के लिए इस मैच से बेहतर उनके लिए कुछ नहीं हो सकता।
विज्ञापन

रेसलमेनिया 33 में इस खिलाड़ी के खिलाफ उतरेंगे जॉन सीना

5 of 7
एजे स्टाइल्स - फोटो : WWE
एजे स्टाइल्स
मौजूदा WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन एजे स्टाइल्स ने जॉन सीना के खिलाफ दो बड़ी जीत के बाद ही खुद को साबित किया है। इस मैच से न सिर्फ एजे स्टाइल्स का कद ऊंचा होगा, बल्कि स्टाइल्स अगले कुछ सालों के लिए कंपनी का सबसे बड़ा चेहरा बन सकते हैं। मगर सीना का कद कम करना कंपनी के लिए आसान नहीं होगा।
विज्ञापन

रेसलमेनिया 33 में इस खिलाड़ी के खिलाफ उतरेंगे जॉन सीना

6 of 7
समोआ जो - फोटो : WWE
समोआ जो
1999 से प्रोफेशनल रेसलिंग का हिस्सा रहे समोआ जो जॉन सीना के लिए मुश्किल चुनौती साबित हो सकते हैं। WWE में अपनी मुख्य जगह बनाने के लिए और अपने 17 साल को करियर को और भी यादगार बनाने के लिए समोआ जो को इस मैच की जरूरत रहेगी। पिछले 2 सालों में जॉन सीना के खिलाफ एजे स्टाइल्स और केविन ओवेन्स को काफी प्रमोट किया गया। दोनों आज WWE के टॉप पर हैं। इसी तरह समोआ जो भी टॉप स्टार बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेसलमेनिया 33 में इस खिलाड़ी के खिलाफ उतरेंगे जॉन सीना

7 of 7
रोमन रेन्स - फोटो : Youtube
रोमन रेन्स
2012 में WWE करियर की शुरुआत करने वाले रोमन रेन्स में कंपनी अपना भविष्य देखती है। रेन्स के पास सब कुछ है। वर्तमान और भूतकाल के बीच इस मैच से भविष्य की नींव रखी जाएगी। रोमन रेन्स कहते हैं कि वो जॉन सीना से बेहतर दिखते हैं, वहीं सीना का मानना है कि वो रेन्स के मुकाबले रिंग में बेहतर हैं। यह एक ऐसा मैच हो सकता है जो WWE के फैंस, स्टार्स और बाजार, सभी के बीच गर्मजोशी पैदा कर सकता है। यह मैच WWE की काया पलटने का दम रखता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें