फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स 2018: बजरंग ने दिलाया भारत को स्वर्ण पदक, जानें पहले दिन भारतीय एथलीटों का प्रदर्शन

Sun, 19 Aug 2018 11:26 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
banjrang and sushil
एशियन गेम्स 2018 का जकार्ता में आगाज हो चुका है। पहले ही दिन भारत को सफलता भी मिली, वहीं उसकी मेडल की सबसे बड़ी उम्मीद भी टूटी। आइए जानते हैं एशियन गेम्स के पहले दिन भारत किन धुरंधरों ने मेडल जीते और कौन से खिलाड़ियों ने आगे मेडल दिलाने की उम्मीद जगाई।

निशानेबाजी
भारत ने इंडोनेशिया में खेले जा रहे 18वें एशियाई खेलों में पदक का खाता निशानेबाजी में कांस्य पदक से खोला। अपूर्वी और रवि की मिश्रित टीम ने 10 मीटर राइफल निशानेबाजी स्पर्धा में यह पदक हासिल किया। 

महिला हॉकी टीम
भारतीय महिला हॉकी टीम ने मेजबान इंडोनेशिया को 8-0 से रौंदते हुए जीत के साथ एशियन गेम्स का आगाज किया। शुरुआत से ही भारतीय महिला टीम आक्रामक हॉकी खेल रही थी। गुरजीत कौर ने शानदार हैट्रिक जमाई। वंदना कटारिया-नवनीत कौर ने दो-दो गोल दागे। ग्रुप-बी के इस मैच में भारतीय टीम के लिए उदिता दत्त ने छठे, वंदना ने 13वें और 27वें और नवनीत कौर ने 24वें तथा 50वें मिनट में गोल किए। 16वें, 22वें और 57वें मिनट में गोल कर गुरजीत ने अपनी हैट्रिक पूरी की।
 
विज्ञापन

2 of 3
BAJRANG PUNIA
कुश्ती
पहलवान बजरंग पूनिया ने जकार्ता एशियाई खेलों में देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती भार वर्ग के फाइनल में उन्होंने जापान के तकातानी दाईची को 11-8 मात दी। इस जीत को हासिल करने के लिए बजरंग को थोड़ी मशक्क जरूर करनी पड़ी, लेकिन पूरी बाउट में उन्होंने जबरदस्त आक्रामकता दिखाई।

भारत के स्टार पहलवान सुशील कुमार ने रविवार को एशियाई खेल 2018 में देशवासियों को निराश कर दिया है। गोल्ड मेडल के प्रबल दावेदार सुशील कुमार एशियाड 20018 से बाहर हो चुके हैं। उन्होंने क्वालिफिकेशन राउंड में बहरीन के एडम बटिरोव के सामने घुटने टेक दिए। सुशील को पुरुष फ्रीस्टाइल 74 किग्रा वर्ग में बटिरोव के हाथों 5-3 से शिकस्त मिली और वह उलटफेर का शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
kabaddi
कबड्डी
एशियन गेम्स के पहले दिन भारतीय कबड्डी टीम ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया। ग्रुप 'ए' के तहत खेले गए एक मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने बांग्लादेश को 50-21 के विशाल अंतर से रौंदा। विश्व विजेता भारतीय टीम की इस खेल में तूती बोलती है। पूरे मैच में भारतीय शेरों ने अपना दबदबा बनाए रखा। बांग्लादेशी खिलाड़ी भारतीय टीम के आगे पानी भरते नजर आए।

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रविवार को एशियाई खेल 2018 में अपने अभियान की जोरदार शुरुआत की। भारत ने जापान को 31 अंक के विशाल अंतर से हराया और मुकाबला 43-12 से अपने नाम किया। भारतीय टीम ने आधे घंटे में जापान को तीन बार ऑलआउट किया, जो मुकाबले का हाइलाइटिंग प्वाइंट भी साबित हुआ। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें