फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स 2018: भारत लगाएगा मेडल्स का अंबार, इन खिलाड़ियों का पदक जीतना है पक्का

Sun, 19 Aug 2018 03:22 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
एशियन गेम्स 2018
18 अगस्त से एशियन गेम्स इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में शुरू होने जा रहे हैं। 2 सितंबर तक चलने वाले 18वें एशियाई खेलों के लिए भारत की तरफ से इस बार 543 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। चार साल के अंतराल में होने वाले एशियन गेम्स  में देश को सभी होनहार खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद है। एशियन गेम्स में 46 देश हिस्सा ले चुके हैं। इस बार कुल 45 देश हिस्सा ले रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस बार कौन से दिग्गज खिलाड़ी पदक के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 11
sushil kumar - फोटो : file photo
भारत के स्टार पहलवान सुशील कुमार ने लंदन ओलंपिक (2012) में रजत पदक और कॉमनवेल्थ खेलों में दो बार (2010 और 2014) गोल्ड मेडल जीता था। ऐसे में सुशील कुमार से एशियाड में उनके बेस्ट प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है। दो बार के ओलंपिक मेडल विजेता सुशील कुमार 74 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में मौजूदा कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन भी हैं। सुशील का एशियाई खेल में प्रदर्शन उम्दा नहीं रहा है, जिसमें वह इस बार जरूर सुधार करना चाहेंगे। सुशील ने 2006 एशियाई खेल में ब्रॉन्ज (कांस्य) मेडल जीता था।
विज्ञापन

3 of 11
विकास कृष्णा - फोटो : file photo
भारतीय चुनौती का दारोमदार 26 वर्षीय अनुभवी मुक्केबाज विकास कृष्णा पर रहेगा। विकास ने 2010 में स्वर्ण पदक हासिल कर इतिहास रचा था। हालांकि तब वह लाइटवेट में खेलते थे। पर अब वह मिडिलवेट में खेलते हैं। 2014 में मनोज ने मीडिलवेट वर्ग में भी कांस्य पदक जीता था। हालांकि भारतीय दल को मनोज से एकबार फिर स्वर्ण पदक की अपेक्षा है।

4 of 11
gaurav solanki - फोटो : file photo
गोल्ड कोस्ट 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में फ्लाइवेट वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले गौरव सोलंकी पर भी सभी की निगाहें टिकी हैं। 21 वर्षीय गौरव को पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 11
manavjeet singh
देश के 41 वर्षीय शूटर मानवजीत के पास दो दशक का काफी अच्छा अनुभव है। अमृतसर में जन्मे मानवजीत ने 2006 में दोहा में आयोजित एशियाई गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था। मानवजीत ने 2006 में ही आईआईएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी गोल्ड पर कब्जा जमाया था।
विज्ञापन

6 of 11
विनेश फोगाट
विनेश फोगाट से 50 किलोग्राम के वर्ग में पदक की उम्मीद की जा सकती है। पिछली बार के एशियन गेम्स में उन्होंने 48 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया था। बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रही विनेश से इस बार बड़े सुनहरे पदक की उम्मीद की जा सकती है।
 
विज्ञापन

7 of 11
हीना सिद्धू
28 वर्षीय महिला शूटर हीना सिद्धू भी एशियाड में देश को पदक दिला सकती है। इन खेलों में वह 2 पदक पहले ही अपने नाम कर चुकी हैं। 2010 में महिला टीम 10मीटर एयर पिस्टल में रजत पदक अपने नाम किया था। वहीं 2014 में 25 मीटर पिस्टल में भी वह रजत पदक जीत चुकी हैं।

8 of 11
साक्षी मलिक - फोटो : twitter
भारत को 2016 रियो ओलंपिक ब्रोंज मेडलिस्ट साक्षी मलिक से एशियाई खेल 2018 में गोल्ड मेडल की उम्मीद होगी। साक्षी ने 62 किग्रा वर्ग में ओलंपिक ब्रोंज मेडल जीता था। उन्होंने गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में भी ब्रोंज मेडल जीता था। एशियाई खेलों में साक्षी को पहले मेडल की तलाश रहेगी।

9 of 11
सुमित मलिक
गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में 125 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने वाले सुमित मलिक एशियाई खेलों में भी उपलब्धि हासिल करने की कोशिश करेंगे। संदीप तोमर (57 किग्रा), पवन कुमार (86 किग्रा) और मौसम खत्री (97 किग्रा) अन्य भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान हैं जो जकार्ता में मेडल जीत सकते हैं।

10 of 11
मनु भाकर - फोटो : file photo
इसके अलावा देश की सबसे युवा महिला शूट मनु भाकर भी देश के लिए पदक जीत सकती है। हाल ही में हुए जूनियर शूटिंग वर्ल्ड कप में मनु ने दो स्वर्ण पदक जीते थे।
विज्ञापन

11 of 11
bajrang puniya - फोटो : pti
बजरंग पूनिया चार साल पहले इंचियोन गेम्स में योगेश्वर दत्त एकमात्र पहलवान थे, जिन्होंने गोल्ड मेडल जीता था। मगर वो संन्यास ले चुके हैं। उनके साथी बजरंग पूनिया हालांकि शानदार फॉर्म में हैं। बजरंग ने कॉमनवेल्थ गेम्स और इस्तांबुल में पिछले महीने यासर डोगु इंटरनेशनल पर आयोजित टीबिलिसी ग्रैंडप्रिक्स में गोल्ड मेडल जीते। 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में भारत को बजरंग से गोल्ड की उम्मीद है। अगर पूनिया ने जकार्ता में अपना शानदार फॉर्म जारी रखा तो निश्चित ही देश का नाम रोशन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें