फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब भारतीय महिलाओं को हारते देख भावुक हो गए कप्तान अजय ठाकुर, आंसुओं में बह गया गोल्ड जीतने का सपना

Fri, 24 Aug 2018 08:43 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ajay thakur
भारतीय टीम शुक्रवार को एशियाई खेल में महिलाओं के कबड्डी फाइनल में ईरान के खिलाफ मुकाबला गंवा बैठी। जकार्ता के थिएटर गरुड़ा स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में ईरान के हाथों भारत को 24-27 की शिकस्त झेलनी पड़ी। भारतीय महिला कबड्डी टीम की शिकस्त के साथ ही पुरुष टीम के कप्तान अजय ठाकुर की आंखों से झरझर आंसू बहने लगे।
विज्ञापन

2 of 6
कबड्डी - फोटो : file photo
गौरतलब है कि गुरुवार को पुरुष टीम को भी ईरान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अजय ठाकुर महिला टीम में अपनी जीत देखने को बेताब थे। वह महिला कबड्डी टीम को कोर्ट में जमकर सपोर्ट भी करते नजर आए, लेकिन जैसे ही ईरान के हाथों हार के बाद भारत के हाथ से गोल्ड फिसला, अजय ठाकुर अपनी भावनाओं को काबू में न रख सके और मौके पर ही रोने लगे।
विज्ञापन

3 of 6
WOMEN KABADDI
भारतीय टीम खराब और बेहद लचर अंपायरिंग का भी शिकार हुई। अंपायरों के गलत निर्णयों के कारण भारतीय टीम ने करीब 5 अंक गंवाए। हालांकि, भारतीय टीम को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। यह पहला मौका है जब भारतीय पुरुष और महिला दोनों में से कोई एक टीम एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने से चूकी हो।

4 of 6
indian women kabaddi team
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने सिल्वर मेडल जीता जबकि भारतीय पुरुष टीम को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। बता दें भारतीय पुरुष टीम ने पिछले 28 सालों में सिर्फ गोल्ड का ही स्वाद चखा था, लेकिन इस बार पुरुष टीम को ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

5 of 6
ajay thakur
कप्तान अजय ठाकुर भारत के असफल प्रयास से बिलकुल भी खुश नही हैं। वहीं भारतीय महिला कबड्डी टीम ने साल 2010 और 2014 में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था। मौजूदा एशियाई खेलों में भारतीय महिला टीम अजेय रहते हुए फाइनल में पहुंची थी। उसने अपने पहले मुकाबले में जापान के खिलाफ 43-12 के विशाल अंतर से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
indian women kabaddi team
बता दें कि कबड्डी को जन्म देने वाले भारत को विश्व जगत में इस खेल का सूरमा माना जाता है। यह कहना गलत नहीं होगा कि भारत इस खेल में दूसरे देशों का गुरू है। यहीं से दांव पेंच सीखने के बाद विदेशी खिलाड़ी आज हम पर भारी होने लगे हैं। एशियन गेम्स 2018 में ईरान के हाथों भारत की इस करारी शिकस्त को आजीवन नहीं भुलाया जा सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें