दुनिया के महानतम बॉक्सर मोहम्मद अली के देहांत से पूरी दुनिया गमजदा है। अपने जीवन के 74 साल मोहम्मद अली ने बेबाकी और शान से बिताए हैं। उन्हों ने सच को सच कहा और जो काम दिल को पसंद नहीं आया वह कभी नहीं किया। दबाव तो मोहम्मद अली के चेहरे पर कभी आया ही नहीं। मोहम्मद अली की जिंदगी के ऐसे पहलू और वो पल जब वह चर्चा का केंद्र रहे।
विज्ञापन
जब तानाशाह से मिले मोहम्मद अली, जानिए प्रसिद्ध बॉक्सर से जुड़े कई दिलचस्प राज
2 of 11
मोहम्मद अली
- फोटो : therichest
अली ने पहली प्रोफेशनल जीत 1960 में ही हासिल कर ली थी। अली ने इस फाइट में अपने से ऊंची रैंक के बॉक्सर टनी हंस्कर को हरााया था। हंस्कर ने हार के बाद कहा,'मैंने हर ट्रिक इस्तेमाल की लेकिन अली लाइट की तरह तेज हैं।'
विज्ञापन
जब तानाशाह से मिले मोहम्मद अली, जानिए प्रसिद्ध बॉक्सर से जुड़े कई दिलचस्प राज
3 of 11
- फोटो : therichest
मोहम्मद अली के बारे में एक किस्सा यूं मशहूर है कि 1960 में हुए ओलंपिक में मोहम्मद अली ने गोल्ड मेडल जीता था। मोहम्मद अली और उनके दोस्त एक रेस्टोरेंट में गए लेकिन उनके अश्वेत होने के कारण रेस्टोरेंट में जाने की इजाजत नहीं दी गई। इस बात से नाराज होकर अली ने ओलंपिक गोल्ड मेडल नदी में फेंक दिया।
जब तानाशाह से मिले मोहम्मद अली, जानिए प्रसिद्ध बॉक्सर से जुड़े कई दिलचस्प राज
4 of 11
- फोटो : therichest
1967 में वियतनाम युद्ध के दौरान अली से यूएस मिलट्री में शामिल होने के लिए कहा गया। अली ने कहा मैं अपनी धार्मिक मान्यताओं के कारण इस युद्ध में शामिल नहीं हो सकता, यह लड़ाई गलत है। अमरीका के वियतनाम युद्ध में लड़ने पर अली ने खुले तौर पर विरोध किया था।
विज्ञापन
जब तानाशाह से मिले मोहम्मद अली, जानिए प्रसिद्ध बॉक्सर से जुड़े कई दिलचस्प राज
5 of 11
- फोटो : therichest
धर्म परिवर्तन कर कैसियस से मोहम्मद अली नाम रखने पर उन्होंने कहा आप तब तक मोहम्मद अली के बारे में ज्यादा नहीं जान पाएंगे जब तक आप मोहम्मद अली नाम हासिल करने के संघर्ष को नहीं जान पाएंगे। मोहम्मग अली ने अपना नाम इस्लाम के बड़े रहनुमा के नाम पर रखा था।
विज्ञापन
जब तानाशाह से मिले मोहम्मद अली, जानिए प्रसिद्ध बॉक्सर से जुड़े कई दिलचस्प राज
6 of 11
- फोटो : therichest
हर इंसान की जिंदगी में परिवार की खास जगह होती है। मोहम्मद अली ने चार शादियां की थीं और उनके 9 बच्चे हैं जिनमें 7 लड़कियां और 2 लड़के है। अली की एक बेटी लैला बॉक्सर हैं और वह अपने वजन वर्ग में अब तक अपराजित हैं।अली अपनी बेटी लैला से काफी प्यार करते थे।
विज्ञापन
जब तानाशाह से मिले मोहम्मद अली, जानिए प्रसिद्ध बॉक्सर से जुड़े कई दिलचस्प राज
7 of 11
- फोटो : therichest
मोहम्मद अली की जिंदगी इतनी रोमांचक थी कि उनकी जीवन को बड़े पर्दे पर दिखाने के लिए हॉलीवुड में एक फिल्म बनाई गई। 2001 में आई इस फिल्म के हीरो जाने माने हॉलीवुड कलाकार विल स्मिथ थे। विल स्मिथ इस बायोपिक फिल्म के लिए बेस्ट ऐक्टर कैटेगरी ऐकेडमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेटेड किया गया था।
जब तानाशाह से मिले मोहम्मद अली, जानिए प्रसिद्ध बॉक्सर से जुड़े कई दिलचस्प राज
8 of 11
- फोटो : therichest
इसमें कोई दो राय नहीं है कि मोहम्मद अली एक महानतम बॉक्सर हैं। बॉक्सिंग के साथ-साथ वह एक लाजवाब इंसान भी थे। 1990 में अली 15 अमेरिकी नागरिकों को बंधक बनाए जाने के बाद इराक के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन से मिले थे।अली एक हफ्ता वहां रुके और उन्होंने अमेरिकी नागरिकों की रिहाई के लिए सद्दाम हुसैन को मना भी लिया था।
जब तानाशाह से मिले मोहम्मद अली, जानिए प्रसिद्ध बॉक्सर से जुड़े कई दिलचस्प राज
9 of 11
- फोटो : therichest
जब खेल में सफलता मिलती है तो धन कदमों में होता है मोहम्मद अली की कुल संपत्ति 50 मिलयन डॉलर की थी। और यह धन उन्होंने बॉक्सिंग से कमाया था। एक चीज तो तय है अली इस दुनिया में सकारात्मक प्रभाव छोड़कर गए हैं।
जब तानाशाह से मिले मोहम्मद अली, जानिए प्रसिद्ध बॉक्सर से जुड़े कई दिलचस्प राज
10 of 11
- फोटो : therichest
जिंदगी के अनुभवों को मोहम्मद अली ने लेखन के जरिए दुनिया के सामने रखा। उन्होंने अपनी किताब 'सोल ऑफ बटरफ्लाइ' अपनी बेटी के साथ मिलकर लिखी थी। 2015 में 'दा ग्रेटेस्ट: माइ ऑन स्टोरी' नाम से एक ऑटोबायोग्राफी भी आई थी जिसमें उन्होंने कई निजी बातों का खुलासा किया था।
जब तानाशाह से मिले मोहम्मद अली, जानिए प्रसिद्ध बॉक्सर से जुड़े कई दिलचस्प राज
11 of 11
दुनिया ने मोहम्मद अली के रूप में एक महान बॉक्सर को खो दिया है। अली को सदी का सबसे महान बॉक्सर कहा जाए तो गलत नहीं होगा। अली के भाई ने जब उनसे एक बार पूछा कि तुम्हारी जिंदगी कैसी बीती, मोहम्मद अली ने जवाब दिया,'मैंने अपने जीवन वह सब हासिल किया जो मैं हासिल करना चाहता था।'