फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ritu Phogat Wedding Photo: MMA फाइटर रितु फोगाट ने सचिन छिकारा से की शादी, सात की जगह लिए आठ फेरे

Fri, 11 Nov 2022 05:55 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत की मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) फाइटर रितु फोगाट ने हरियाणा के युवक सचिन छिकारा से शादी कर ली। दोनों गुरुवार (10 नवंबर) को शादी के बंधन में बंध गए। रितु ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं।
विज्ञापन
1 of 5
रितु फोगाट और सचिन छिकारा - फोटो : Ritu Phogat/Instagram
भारत की मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) फाइटर रितु फोगाट ने हरियाणा के युवक सचिन छिकारा से शादी कर ली। दोनों गुरुवार (10 नवंबर) को शादी के बंधन में बंध गए। रितु ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। वह मशहूर पहलवान गीता और बबीता फोगाट की बहन हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रितु फोगाट और सचिन छिकारा - फोटो : Ritu Phogat/Instagram
रितु फोगाट लाल रंग के लहंगे में नजर आईं। वहीं, सचिन छिकारा ने शेरवारी पहन रख रखी है। रितु एमएमए में भारत की सबसे बड़ी स्टार हैं। उन्होंने देश में इस खेल को नई पहचान दिलाई है। रितु ने शुरुआत तो पहलवानी से की थी, लेकिन बाद में वह एमएमए फाइटर बन गईं।
विज्ञापन

3 of 5
रितु फोगाट और सचिन छिकारा - फोटो : Ritu Phogat/Instagram
रितु को एमएमए में इंडियन टाइग्रेस कहा जाता है। उन्होंने शादी में भी इस बात को साबित किया। रितु और 28 साल के सचिन छिकारा ने सात की जगह आठ फेरे लिए। दोनों ने आठवां फेरा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान को बढ़ाना देने के लिए लिया है।

4 of 5
रितु फोगाट और सचिन छिकारा - फोटो : Ritu Phogat/Instagram
रितु फोगाट के पिता महाबीर फोगाट ने यह बताया कि उनकी बेटी ने एक नेक काम के लिए आठवां फेरा लिया है। रितु ने अपनी दोनों बहनों गीता और बबीता की तरह ही कुश्ती में भी नाम कमाया था। तीन साल पहले वह एमएमए गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रितु फोगाट और सचिन छिकारा - फोटो : Ritu Phogat/Instagram
रितु ने अपनी शादी की सारी रस्में बलाली स्थित घर में पूरी कीं। उनकी शादी में कई पहलवान शामिल हुए। इस दौरान महाबीर फोगाट ने बिना दहेज दिए बेटी को विदा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें