फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया में खेलेंगी कानपुर की स्वाति, पुणे में 9 जनवरी से शुरू होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता

Wed, 26 Dec 2018 11:12 AM IST
शिखा पांडेय पुलकित तिवारी, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
वेट लिफ्टिंग खिलाड़ी स्वाति यादव - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के पुणे में 9 से 26 जनवरी तक होने वाली खेलो इंडिया प्रतियोगिता में कानपुर शहर की एकमात्र वेट लिफ्टिंग खिलाड़ी स्वाति यादव भाग लेंगी। उनका मुकाबला देश की टॉप 18 वेट लिफ्टिरों से होगा। उनके चयन पर परिजनों और ग्रीनपार्क के खिलाड़ियों ने खुशी जताई है। 

माल रोड निवासी प्रापर्टी डीलर महेश यादव की बेटी स्वाति यादव जुहारी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा हैं। इस वर्ष जनवरी में बनारस में हुई राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में स्वाति ने स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन

2 of 5
वेट लिफ्टिंग खिलाड़ी स्वाति यादव
शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन पुणे में होने वाली खेलो इंडिया प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इससे पूर्व भी स्वाति कई प्रतियोगिताओं में शहर का नाम रोशन कर चुकी हैं। 

स्वाति ने बताया कि सितंबर 2017 में ग्रीनपार्क में कोच राघवेंद्र सिंह सेे उन्होंने वेट लिफ्टिंग की ट्रेनिंग लेनी शुरू की थी। एक माह बाद ही ग्रीनपार्क में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।

तब से अभी तक कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर शहर के लिए पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय पिता महेश यादव और कोच राघवेंद्र सिंह को दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
वेट लिफ्टिंग खिलाड़ी स्वाति यादव - फोटो : अमर उजाला
मैरीकॉम फिल्म से हुई थी प्रभावित
स्वाति ने बताया कि वर्ष 2017 में मैरीकॉम फिल्म देखी थी। इसके बाद लगा की लड़कियां स्पोर्ट्स में अच्छा कर सकती हैं। परिजनों ने भी पूरा सहयोग किया और ग्रीनपार्क में ट्रेनिंग दिलाई। अब सपना है कि मैं भी मैरीकॉम की तरह बनूं औैर देश का नाम रोशन करूं।

4 of 5
वेट लिफ्टिंग खिलाड़ी स्वाति यादव - फोटो : अमर उजाला
उपलब्धियों पर एक नजर
- अक्तूबर 2017 में ग्रीनपार्क में हुई मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
- दिसंबर 2017 में मेरठ में हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।
- जनवरी 2018 में बनारस में हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्र्ण पदक जीता।
- दिसंबर 2018 में नागपुर में हुई राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता में चौथा स्थान पाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वेट लिफ्टिंग खिलाड़ी स्वाति यादव - फोटो : अमर उजाला
खेलो इंडिया में उम्दा प्रदर्शन पर मिलती मदद

कानपुर। खेलो इंडिया में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी पर खेल मंत्रालय की ओर से पांच लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे खिलाड़ी के प्रशिक्षण, रहने और खाने की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही प्रशिक्षण के लिए कोच भी उपलब्ध कराया जाता है।

यह योजना खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने लागू की थी। इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी का चयन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी किया जाता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें