फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो 10 महान एथलीट, साल 2018 में गूंजा जिनकी कामयाबी का डंका, 'स्वर्णिम' अक्षरों में दर्ज कराया नाम

Sat, 22 Dec 2018 01:58 PM IST
Sumit kumar सुमित कुमार, स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
indian athletes
साल 2018 के समाप्त होने में अब सिर्फ थोड़ी ही वक्त बाकी है। इस साल कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप जैसे कई बड़े मंचों पर भारतीय एथलीटों की कामयाबी का डंका पूरी दुनिया में गूंजा। भारत के शानदार एथलीटों की शिखर समान उपलब्धि के लिए यह साल हमेशा फैंस को याद रहेगा...
विज्ञापन

2 of 11
नीरज चोपड़ा
जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा
हरियाणा के पानीपत में पैदा हुए नीरज चोपड़ा ने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन भारत की झोली में स्वर्ण पदक डाल दिया। नीरज ने भालाफेंक स्पर्धा के फाइनल में 86.47 मीटर की दूरी तय करते हुए सोने का तगमा हासिल किया। इसके अलावा नीरज ने इस साल हुए एशियन गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन

3 of 11
Mary Kom
मैरीकोम
भारतीय महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकोम ने कॉमनवेल्थ में बॉक्सिंग की 48 किलोग्राम स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा मैरीकोम ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में सर्वाधिक छठी बार गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।

4 of 11
bajrang puniya - फोटो : amar ujala
पहलवान बजरंग पूनिया
कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में देश को कुश्ती में गोल्ड मेडल जिताने वाले अर्जुन अवॉर्डी बजरंग पूनिया एशियन गेम्स में भी देश के उम्मीदों पर खरे उतरे। बजरंग पूनिया ने जकार्ता में आयोजित एशियन गेम्स में 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में देश का सम्मान बढ़ाते हुए सोने के तमगे पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

5 of 11
साइना नेहवाल
शटलर साइना नेहवाल
भारत की बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल के लिए भी यह साल काफी खास रहा। नेहवाल ने इस साल गोल्ड कोस्ट में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में दो गोल्ड मेडल जीते। उन्होंने वीमेंस सिंगल्स ईवेंट और मिक्स्ड टीम ईवेंट में गोल्ड मेडल जीता था।
विज्ञापन

6 of 11
heena sidhu
शूटर हीना सिद्धू
भारत की स्टार महिला शूटर हीना सिद्धू ने कॉमनवेल्थ में 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने कुल 38 अंकों के फाइनल स्कोर के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

7 of 11
hima das
एथलीट हिमा दास
भारतीय एथलीट हिमा दास ने भी इस साल दो गोल्ड मेडल जीतकर देश का सम्मान बढ़ाया। हिमा ने जकार्ता में आयोजित एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा उन्होंने विश्व अंडर-20 चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।

8 of 11
Saikhom Mirabai Chanu - फोटो : Saikhom Mirabai Chanu
मीराबाई चानू
भारत की वेटलिफ्टर साईकोम मीराबाई चानू ने गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स का पहला गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। उन्होंने वेटलिफ्टिंग के 48 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीता था।

9 of 11
पहलवान विनेश फोगाट
पहलवान विनेश फोगाट
विनेश फोगाट ने गोल्ड कोस्ट में आयोजित 21वें कॉमनवेलथ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता। विनेश ने 50 किलोग्राम की कैटेगरी में देश के लिए गोल्ड जीता था। रियो ओलंपिक में चोट लगने के बाद विनेश फोगाट काफी समय पर बिस्तर पर रहीं, डॉक्टर ने खेल छोड़ने को कह दिया था, पर इस बहादुर बेटी ने हिम्मत नहीं छोड़ी और फिर से अखाड़े में उतरी। कॉमनलवेल्थ में विनेश ने कनाडा की जेसिका मैक्डोनाल्ड को 13-3 से मात देते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

10 of 11
मनु भाकर - फोटो : self
शूटर मनु भाकेर
हरियाणा के झज्जर की 16 साल की इंटरनेशनल शूटर मनु भाकर ने 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में देश को शूटिंग में गोल्ड मेडल दिलाया। मनु ने 240.9 अंक के साथ गोल्ड पर कब्जा जमाया था। पहली बार इन खेलों में भाग ले रही मनु ने महिलाओं की दस मीटर एयर पिस्टल में हमवतन और पूर्व नंबर एक निशानेबाज हीना को पछाड़कर इन खेलों का अपना पहला पीला तमगा जीता।
विज्ञापन

11 of 11
sushil kumar - फोटो : pti
पहलवान सुशील कुमार
दो ओलम्पिक मुकाबलों में व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी सुशील कुमार ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में भी झंडा गाड़ा। 74 किलोग्राम फ्री स्टाइल रैसलिंग में सुशील ने बोथा जोहानेस को महज एक मिनट में ही धूल चटाई थी। सुशील 2012 के लंदन ओलंपिक में रजत पदक, 2008 के बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें