फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजनगरी में लगातार बढ़ रहा है फुटबॉल का फीवर

Sun, 30 Sep 2018 11:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
सेकेंड स्टूडेंट्स फुटबॉल लीग मैच। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में स्टूडेंट्स फुटबॉल लीग की ओर से सेकेंड स्टूडेंट्स फुटबॉल लीग-2018 का शुभारंभ हुआ। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि आने ताजनगरी में क्रिकेट के साथ ही फुटबॉल फीवर भी दिखाई देने लगा है। यही कारण है कि पिछले चार महीने के अंदर शहर में बड़े स्तर की चार फुटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन हो चुका है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एशियन स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप की मेजबानी मिलना आगरा के लिए जितने बड़े गौरव की बात थी, उससे कहीं अधिक गौरवान्वित शहर इस चैंपियनशिप के सफल आयोजन को लेकर हुआ।

विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं।

स्टूडेंट्स फुटबॉल लीग मैच। - फोटो : अमर उजाला
इसी कड़ी में दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

विशिष्ट अतिथियों के रूप में जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष राजीव सोई, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुरेंद्र चौहान, मेघ सिंह यादव, रवि नारंग, सीवी जडली ने शिरकत की। प्रतियोगिता में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

मुख्य अतिथि एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सिंह और विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने लीग का उद्घाटन किया।

ये टीमें रहीं विजेता

स्टूडेंट्स फुटबाल लीग मैच। - फोटो : अमर उजाला
अंडर-12 में पहला मैच द इंटरनेशनल स्कूल और दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल के मध्य खेला गया। इस मैच में दिल्ली पब्लिक इंटरनेशन स्कूल ने द
इंटरनेशनल स्कूल को 1-0 से हराया। दूसरे मैच में सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज ने द इंटरनेशनल स्कूल को 2-0 से हराया।

अंडर-16 में खेले गए पहले मैच में दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल और सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज के मध्य खेला गया मैच 1-1 से बराबरी पर रहा। द इंटरनेशनल स्कूल और टीवाईसी के मध्य खेले गए मैच में टीवाईसी 2-0 से विजेता रहा।

एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम और टीवाईसी के मध्य खेले गए मैच में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम 2-0 से विजेता रही। अंडर-19 वर्ग में एयरफोर्स स्कूल और टीवाईसी के मध्य खेला गया मैच 1-1 से ड्रा हो गया।
विज्ञापन

स्टूडेंट्स फुटबाल लीग मैच। - फोटो : अमर उजाला
निर्णायक मंडल में देवेंद्र कुमार, सोनू वर्मा, सनी ठाकुर, संजीव, ऋतिक वाजपेयी रहे। प्रतियोगिता के दौरान अनंत कौशिक, यमन, दिव्यांग मिश्रा, प्रशांत सिंह, देशदीपक कुलश्रेष्ठ, विकास सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें