मेरठ न्यूज
महिला क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज के बाद अब बेटियों को कप्तान हरमनप्रीत कौर पसंद है। हरमनप्रीत कौर को आदर्श मानकर सभी खिलाड़ी मैदान पर जमकर अभ्यास कर रही हैं। शुक्रवार को हरमनप्रीत ने शतक जड़ा तो एकेडमी की बेटियों ने खूब जश्न मनाया। त्योहारों के सीजन में बेटियों ने एक भी दिन की छुट्टी नहीं रखी। क्रिकेट में कुछ कर गुजरने का जज्बा मेरठ की इन बेटियों को मुकाम पर जरूर पहुंचेगा, ऐसा कोच छाया का मानना है।