फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 में 51 गेंदों में कैसे बनाए 103 रन और मारे 8 छक्के, हरमनप्रीत ने खुद बताया असली सच

Sun, 11 Nov 2018 03:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
harmanpreet kaur
टी20 वर्ल्ड कप में क्रिकेटर हरमनप्रीत ने 51 गेंदों में 103 रन बनाए और छह छक्के मारे। वहीं 8 सिक्स मारने की वजह भी है, जो अपने आप ने अनोखी है।
विज्ञापन

2 of 5
हरमनप्रीत कौर
हरमनप्रीत ने खुद इसका खुलासा किया और बताया कि उन्होंने दौड़ने से बचने के लिए 8 छक्के जड़ डाले। पेट की मांसपेशियों में जकड़न होने पर कोई भी क्रिकेटर असहनीय दर्द से बचने के लिए ड्रेसिंग रूम लौट जाता, लेकिन हरमनप ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार को ऐसा नहीं किया और दौड़ने से बचने के लिए आठ छक्के जड़ डाले।
विज्ञापन

3 of 5
हरमनप्रीत कौर
हरमनप्रीत ने कहा कि मेरी पीठ में थोड़ी तकलीफ थी। जब शुरू में मैं दो रन दौड़ रही थी तो मुझे थोड़ी जकड़न महसूस हुई। फिजियो ने दवाई दी और स्थिति थोड़ी ठीक हुई। इसके बाद सोचा कि अधिक दौड़ने की जगह अगर मैं बड़े शॉट खेल पाऊं तो अच्छा रहेगा क्योंकि आप जितना अधिक दौड़ेंगे जकड़न उतनी बढ़ेगी।

4 of 5
हरमनप्रीत कौर - फोटो : pti
बता दें कि आईसीसी महिला वर्ल्ड टी20 के छठे संस्करण की शुरुआत बेहतरीन हुई। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने उद्घाटन मुकाबले में रिकॉर्ड शतक जमाया। गुयाना में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले पहले मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत ने 51 गेंदों में 103 रन बनाकर रिकॉर्ड शतक बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरमनप्रीत कौर - फोटो : AP
मौजूदा संस्करण में 10 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप में 5 टीमों को जगह दी गई है। ग्रुप-ए में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और बांग्लादेश को जगह मिली है जबकि ग्रुप-बी में भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और आयरलैंड को रखा गया है। दोनों ही ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें