फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC ने हरमनप्रीत को टी20 टीम का बनाया कप्तान, माता-पिता से बात कर हुई भावुक, छलका दर्द

Tue, 01 Jan 2019 09:20 AM IST
खुशबू गोयल रोहित शर्मा, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
Harmanpreet Kaur
पंजाब के मोगा की रहने वाली भारतीय महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर को आईसीसी ने नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ियों की टी-20 टीम का कप्तान बनाया गया है। हालांकि अपने माता-पिता से बात करते हुए हरमनप्रीत भावुक हो गईं। वहीं उनके माता-पिता का भी एक दर्द छलक आया। 
विज्ञापन

2 of 5
harmanpreet kaur
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट समिति (आईसीसी) ने अपनी महिला टीम-20 टीम की कमान भारतीय महिला खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर को सौंपी है। पंजाब के मोगा की रहने वाली हरमनप्रीत कौर अब आईसीसी टी-20 टीम की कप्तानी करती नजर आएंगी।

नई जिम्मेदारी की जानकारी मिलते ही मोगा स्थित हरमनप्रीत कौर के घर में खुशी का माहौल है। हरमनप्रीत कौर के पिता हरमंदर सिंह और माता सतविंदर कौर का कहना है कि उनकी बेटी ने क्रिकेट के जरिए देश का नाम पूरी दुनियां में चमकाया है। उन्होंने कहा कि रेलवे की नौकरी छोड़ने के बाद पंजाब पुलिस में डीएसपी का ऑफर स्वीकार करने वाली उनकी पुत्री की डिग्री असली थी या नहीं, लेकिन लोगों ने उनकी बेटी की विभिन्न तरीके से आलोचना करना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन

3 of 5
harmanpreet kaur - फोटो : file photo
आईसीसी ने महिला टी-20 टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी देकर हरमनप्रीत कौर की काबलियत पर मोहर लगा दी है। गौर हो कि हरमनप्रीत को इस साल आयोजित हुए टी-20 विश्व कप टूर्नामेंट में भारतीय टीम को एक कप्तान के तौर पर सेमीफाइनल तक पहुंचाने के लिए इस सम्मान से नवाजा गया है। इस टूर्नामेंट में हरमनप्रीत ने 160.5 की स्ट्राइक रेट से 183 रन बनाए थे।
 

4 of 5
क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर
इस साल हरमनप्रीत कौर ने 25 टी-20 मैचों में 126.2 की स्ट्राइक रेट से 663 रन बनाए। आईसीसी की महिला टी-20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में वो तीसरे स्थान पर हैं। हरमनप्रीत कौर के पिता हरमंदर सिंह का कहना है कि उस समय उतनी खुशी नहीं हुई, जिस समय हरमनप्रीत कौर को पंजाब सरकार ने डीएसपी पद का ऑफर दिया था। लेकिन आईसीसी द्वारा हरमन को टी-20 का कप्तान घोषित करना बेहद सम्मानजनक है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरमनप्रीत कौर
हरमन के पिता ने कहा कि उक्त जिम्मेदारी मिलने के बाद जब हरमन के साथ फोन पर बात हुई तो वह इस जिम्मेदारी को हासिल करने के बाद आत्मसम्मान बढ़ने की बात कहते हुए भावुक हो गई थी। हरमनप्रीत कौर के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

हरमनप्रीत इंटरनेशनल टी-20 मैच में शतक जड़ने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज हैं। इससे पहले भारत की तरफ से सर्वाधिक स्कोर मिताली राज (नाबाद 97) ने बनाया था। वहीं, वेस्टइंडीज की डींड्रा डोटिन और ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग के बाद विश्व टी-20 में शतक जमाने वाली तीसरी बल्लेबाज बनीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें