फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के बाद पहलवान विनेश फोगाट लेंगी 7 फेरे, शादी की तारीख तय

Tue, 04 Dec 2018 09:32 AM IST
अंकित चौहान/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
vinesh phogat, Somveer Rathi
दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के बाद अब गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान विनेश फोगाट 7 फेरे लेने जा रही हैं। शादी की तारीख का एलान हो चुका है, जानिए कब होगी।
विज्ञापन

2 of 5
vinesh phogat and somveer rathi
एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता पहलवान विनेश फोगाट 13 दिसंबर को पहलवान सोमवीर राठी के साथ विवाह के बंधन में बंधेंगी। रिसेप्शन 14 दिसंबर को होगा। शादी हरियाणा के चरखी दादरी जिले में बलाली गांव में होगी। विनेश ने रविवार को अपनी शादी का न्योता कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को दिया।
विज्ञापन

3 of 5
vinesh phogat
विनेश के गांव बलाली में 12 दिसंबर को गांव वालों के साथ ही रिश्तेदारों के लिए लंच रखा गया है तो वहां शाम को महिला संगीत का कार्यक्रम भी है। अगले दिन 13 दिसंबर को सोमवीर राठी जींद जिले के अपने गांव बखता खेड़ा से बारात लेकर बलाली पहुंचेंगे। शाम 8:00 बजे विनेश फोगाट ससुराल के लिए विदा हो जाएंगी। 

4 of 5
vinesh phogat
बता दें कि ओलंपियन विनेश फोगाट ने एशियन गेम्स के दौरान इंस्टाग्राम पर अपना और सोमवीर राठी का फोटो शेयर करके जीवनसाथी चुनने का एलान किया था। एशियन गेम्स से लौटते ही एयरपोर्ट पर सोमवीर राठी ने विनेश फौगाट को सगाई की अंगूठी पहनाई थी और वर्ल्ड चैंपियनशिप के बाद शादी करने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vinesh phogat
विनेश भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं। वहीं पहलवान सोमवीर भी रेलवे में ही नौकरी करते हैं और इस समय राजस्थान में टीटीई के पद पर हैं। विनेश और सोमवीर के बीच रेलवे में नौकरी के दौरान ही नजदीकियां हुई थी। सोमवीर राठी ने कुश्ती नेशनल में कांस्य पदक जीतने के बाद उन्हें रेलवे में नौकरी मिली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें