फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाबों के शहर में सुनील शेट्टी व पूर्व क्रिकेटरों समेत इन सेलीब्रिटी ने लगाए चौके-छक्के, तस्वीरें

Mon, 03 Dec 2018 11:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
क्रिकेट मैच - फोटो : amar ujala
तहजीब और नवाबों के शहर में अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में बॉलीवुड कलाकारों और पूर्व क्रिकेटरों के अलावा कॉरपोरेट सेक्टर और नौकरशाह जुटे। मौका था हेमवंती नंदन बहुगुणा की याद में आयोजित सिलेब्रेटी कप के तहत प्रदर्शनी क्रिकेट मुकाबले का, जिसका स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

2 of 10
क्रिकेट मैच - फोटो : amar ujala
आयोजन के दौरान बॉलीवुड टीम के कप्तान सुनील शेट्टी, रविकिशन के अलावा मो. कैफ और पीयूष चावाला का क्रेज देखते ही बना। मैच के दौरान शब्बीर और सनी दुग्गल ने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंकाया, जबकि पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मो. कैफ ने निराश किया और वे दो रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।
विज्ञापन

3 of 10
क्रिकेट मैच - फोटो : amar ujala
निर्धारित समय से ढाई घंटे देरी से शुरू होने मुकाबले की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें बच्चों ने फिल्मी गानों धाकड़..., बलिहारी..., लक्ष्य... पर तिरंगा फहराकर लोगों में जोश भर दिया। बाहुबली फिल्म के गाने पर भरतनाट्यम पेश किया गया। प्रयास संस्था और लिरिक अकादमी के बच्चों ने ऐ वतन मेरे आबाद रहे तू..., जय हो... जैसे हिट गाने गाए। आखिर में बच्चों ने रीमिक्स सांग पर हिप हॉप डांस पेश किया। मैच का टॉस शाम साढ़े छह बजे हुआ और एक घंटे के बाद मैच की पहली गेंद डाली गई।

4 of 10
क्रिकेट मैच - फोटो : amar ujala
मैच में अपांयर की भूमिका विजय शर्मा और अर्पित पांडेय ने निभाई, जबकि संतोष सिंह स्कोरर और सुधीर सिंह थर्ड अंपायर नामित किए गए। इससे पहले राज्यपाल राम नाईक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके मुकाबले का शुभारंभ किया। इस मौके पर मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, स्वाति सिंह, मोहसिन रजा और बृजेश पाठक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

5 of 10
क्रिकेट मैच - फोटो : amar ujala
यूपी इलेवन- अमित सिंह, मिर्जा दानिश, मोहम्मद कैफ, पीयूष चावला, मनोज जोशी, अनुराग श्रीवास्तव, जीएस प्रियदर्शी, रवि किशन, आईपीएस आनंद कुमार, अभिजीत सरकारा, कामरान।
 
विज्ञापन

6 of 10
क्रिकेट मैच - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड सेलेब्रिटी- सुनील शेट्टी, आफताब शिवदासानी , शब्बीर अहलूवालिया, राजा भरवानी, शावर अली, वत्सल सेठ, जय भानुशाली, सनी दुग्गल, जीतू वर्मा, दिनेश लाल यादव, इमरान शेख।
विज्ञापन

7 of 10
क्रिकेट मैच - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड सेलेब्रिटी की रोमांचक जीत
सेलेब्रिटी कप के तहत अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में बॉलीवुड सेलेब्रिटी ने यूपी इलेवन को तीन विकेट से पराजित किया। यूपी इलेवन के 158 रन के लक्ष्य को बॉलीवुड सेलेब्रिटी ने एक गेंद के शेष रहते हासिल किया। मैच के नायक रहे सनी दुग्गल ने दो विकेट चटकाने के अलावा 67 रन की तूफानी पारी खेली। इससे पहले टास हारकर बल्लेबाजी करने उतरी यूपी इलेवन ने 15 ओवर में छह विकेट खोकर 157 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया।

8 of 10
क्रिकेट मैच - फोटो : amar ujala
अंतरराष्ट्रीय हरफनमौला खिलाड़ी पीयूष चावला ने महज 25 गेेंदों पर छह चौके और चार छक्कों की मदद से 56 रन ठोके, जबकि दानिश मिर्जा ने 36 रन बनाए। टीम के लिए पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मो. कैफ महज दो रन बनाकर आउट हो गई। सनी दुग्गल और जय भानुशाली ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में बॉलीवुड सेलेब्रिटी ने 14.5 ओवर में सात विकेट खोकर जीत दर्ज की। विजेता टीम से सनी दुग्गल ने गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में कमाल दिखाते हुए 31 गेंदों पर पांच चौके और पांच छक्कों की मदद से 67 रन की पारी खेली, जबकि आफताब शिवदसानी 35 रन बनाए। दानिश मिर्जा दो विकेट हासिल करने में सफल रहे।
 

9 of 10
क्रिकेट मैच - फोटो : amar ujala
अव्यवस्था ने किया मजा किरकिरा 
दो घंटे देरी से शुरू हुए सिलेब्रटी कप का मुकाबला अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया। बॉलीवुड और यूपी इलेवन के बीच खेला गया मुकाबले से एक घंटे पहले तक स्टेडियम से गेंद नदारद हो गई। आलम यह रहा कि मैच शुरू होने से पहले ही बड़ी संख्या में अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में दर्शकों ने बाहर का रुख कर लिया। दरअसल, पांच बजे से मैच शुरू होने की सूचना थी, लेकिन हुआ इसके उलट। इस बीच स्टेडियम प्रांगण में कुछ भी ले जाना प्रतिबिंधित था। जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड टीम में दो खिलाड़ी मैच के लिए उपलब्ध ही नहीं हो सके इसी वजह से टीम में 11 सदस्य पूरे करने के लिए मैच का समय बढ़ाया गया।
विज्ञापन

10 of 10
क्रिकेट मैच - फोटो : amar ujala
सवाल यह उठता है कि जिस मैच को देखने के लिए दर्शकों ने हजारों रुपये खर्च कर टिकट खरीदे उन्हें इतनी देर तक इंतजार क्यों कराया गया। चारबाग निवासी मनीष यादव ने बताया कि मैच देखने के लिए बच्चों की जिद पर मैैंने तीन-तीन हजार के पांच टिकट खरीदे थे और हम सभी लोग साढ़े तीन बजे ही स्टेडियम में पहुंच गए थे लेकिन आयोजकों की अव्यवस्था की वजह से मन खिन्न हो गया। अब भविष्य में इस तरह का मैच देखने कभी नहीं आयेंगे। इसी तरह रानीगंज निवासी शिवम तिवारी ने कहा कि मुझे नहीं पता था कि यहां इतना गड़बड़झाला है नहीं तो मैैं अपना पैसा क्यों बर्बाद करता। इस संबंध में मैच के आयोजक उदराज वर्मा से जब बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन ही काट दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें