फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में जुटेंगे यूपी के कोने-कोने से बॉडी बिल्डर, महिलाएं भी बिखेरेंगी जलवा

Mon, 08 Oct 2018 01:42 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
बॉडी बिल्डर कंटेस्ट - फोटो : Demo

बनारस बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन के संयोजन में 27 अक्तूबर को शेर-ए-बनारस तथा 28 अक्तूबर को शेर-ए-यूपी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान महिलाएं भी जलवा बिखेरेंगी और फिटनेस टेस्ट देंगी। आगे की स्लाइड्स में देखें।

 
विज्ञापन

2 of 5
Denmark's beautiful bodybuilder

इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के बॉडी बिल्डर हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम दुर्गाकुंड स्थित हुनमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय में किया जाएगा। यह जानकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष अहमद फैसल ने रथयात्रा स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता अलग-अलग भार वर्ग में होगी और उन्हें एक टाइटल प्रदान किया जाएगा। 

 
विज्ञापन

3 of 5
बॉडी बिल्डर्स एवं मिस्टर एवं मिस फिटनेस चैंपियनशिप के विजेता। - फोटो : rajesh kumar
इसमें शेर-ए-बनारस में तीन मिस्टर शेर-ए-बनारस, मिस्टर शेर-ए-बनारस ऑफ  मसल मैन व मिस्टर शेर-ए-बनारस ऑफ  बेस्ट प्रोग्रेसिव का टाइटल विजेताओं को प्रदान किया जाएगा। वहीं शेर-ए-यूपी में दो टाइटल मिस्टर शेर-ए-यूपी तथा मिस्टर शेर-ए-यूपी ऑफ  मसल मैन प्रदान किया जाएगा। 

 

4 of 5
body building
फैसल ने बताया कि शेर-ए-बनारस में 50 किलोग्राम भार वर्ग से 80 किलोग्राम भारवर्ग तक के आठ वर्ग में प्रतियोगिता होंगी तो शेर-ए-यूपी के लिए 50 किलोग्राम भारवर्ग से 85 किलोग्राम भारवर्ग तक के 9 वर्गों में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बॉडी बिल्डर कंटेस्ट - फोटो : Daily Mail

एसोसिएशन के चैयरमैन अशोक पटेल ने बताया कि इस बार खास बात यह होगी कि पहली बार महिलाओं के लिए भी प्रतियोगिता हो रही है। इन्हें फिटनेस फिजिक का खिताब दिया जाएगा।  चैंपियनशिप में पूर्वांचल के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से भी बड़ी संख्या में बॉडी बिल्डरों के आने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें