कानपुर शहर के रहने वाले चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के खाते में एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। जब से उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मैचों में पदार्पण (मार्च-2017) किया है, तब से लेकर अब तक तीनों ही फार्मेट में किसी भी भारतीय गेंदबाज के मुकाबले सबसे अधिक विकेट झटके हैं। कुलदीप ने अब तक टेस्ट, वन-डे और टी-20 मिलाकर कुल 47 मैच खेले हैं और 104 विकेट झटके हैं। उन्होंने 100 विकेटों का आंकड़ा वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल में हुए टेस्ट मैच में पूरा किया है।
विज्ञापन
2 of 5
गेंदबाज कुलदीप यादव
हैदराबाद में हुए दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में चार विकेट के साथ ही उनके 101 विकेट पूरे हो गए थे। वेस्टइंडीज के साथ विशाखापट्टनम में बुधवार को खेले गए दूसरे वन-डे मैच में कुलदीप ने तीन विकेट लिए हैं। इस श्रेणी में दूसरे नंबर पर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं। बुमराह ने मार्च-2017 से अब तक तीनों फार्मेट में खेले गए 47 मैचों में 88 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
क्रिकेटर कुलदीप यादव
स्पिन गेंदबाज यजुवेंद्र चहल ने इस अवधि में खेले गए 48 मैचों में 76 विकेट लिए हैं। स्पिनर गेंदबाज आर. अश्विन चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 23 मैचों में 68 विकेट झटके हैं। मीडियम पेसर भुवनेश्वर कुमार ने मार्च-2017 से अब तक खेले गए 50 मैचों में 68 विकेट झटके हैं।
4 of 5
कुलदीप यादव
इसके अलावा क्रिकेट के तीनों ही फार्मेट में पांच-पांच विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे स्पिनर का रिकार्ड भी कुलदीप के नाम दर्ज है। उनसे पहले दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर और श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर अजंता मेंडिस ने यह कारनामा कर चुके हैं। इस उपलब्धि का श्रेय कुलदीप अपने साथी खिलाड़ियों को देते हैं। कहते हैं उनके उत्साहवर्धन से ही यह हो सका है।
क्रिकेट में सभी रिकार्ड दर्ज किए जाते हैं। इसे भी बीसीसीआई और आईसीसी के रिकार्ड में दर्ज किया जाएगा। चूंकि पहले केवल टेस्ट मैच होते थे, बाद में वन-डे और टी-20 मैच शुरू हुए। इस कारण पूर्व में ऐसा कोई रिकार्ड दर्ज नहीं है। चूंकि कुलदीप ने 100 विकेट झटके हैं और सभी भारतीय गेंदबाजों से आगे भी हैं, इस कारण इसे रिकार्ड में दर्ज किया जाएगा। अब आगे से ऐसे रिकार्ड दर्ज किए जाएंगे। - एसपी सिंह, बीसीसीआई स्कोरर
इस तरह लिए विकेट
फार्मेट मैच विकेट
टेस्ट 5 19
वन-डे 30 61
टी-20 12 24