फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22वीं अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गोला फेंक और ऊंची कूद में दिखाया दम

Thu, 25 Oct 2018 02:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
मेरठ न्यूज
हापुड़ रोड स्थित 44वीं वाहिनी पीएसी के खेल मैदान पर बुधवार को 22वीं अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता का चार दिनी रोमांच शुरू हुआ। उद्घाटन 44वीं वाहिनी पीएसी सेनानायक स्वप्निल ममगाई ने गुब्बारे उड़ाकर किया।
विज्ञापन

2 of 6
मेरठ न्यूज - फोटो : meerut news
प्रतियोगिता में पीएसी पश्चिमी जोन मुरादाबाद के तीन अनुभाग मेरठ, आगरा और मुरादाबाद की कुल 14 वाहिनियों के 400 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
मेरठ न्यूज - फोटो : meerut news
पहले दिन 5000 मीटर दौड़ में 8वीं वाहिनी पीएसी बरेली के ताराचंद प्रथम, 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के सचिन कुमार द्वितीय और 8वीं वाहिनी पीएसी बरेली के धर्मवीर सिंह तृतीय स्थान पर रहे। 

4 of 6
मेरठ न्यूज
गोला फेंक में 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद के दीपक कुमार ने प्रथम स्थान पाया। दूसरे स्थान पर 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के त्रिवेंद्र शर्मा और तीसरे स्थान पर 45वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ के सुखवीर सिंह रहे। 
विज्ञापन

5 of 6
meerut news - फोटो : meerut news
ऊंची कूद में 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद के अरुण कुमार प्रथम, 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के पारस कुमार द्वितीय और इसी वाहिनी के निशांत शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
meerut news - फोटो : meerut news
निर्णायक के रूप में क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर, एनआईएस जितेन्द्र शर्मा व योगेन्द्र सिंहराजीव वैद्यवान, तरुण कुमार, संदीप रंधावा मौजूद रहे। उप-सेनानायक शिष्यपाल, सहायक सेनानायक  आरके सिंह रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें