फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA WC: क्रोएशिया का सामना करेगी मेसी की अर्जेंटीना, मोरक्को से खेलेगा फ्रांस, देखें सेमीफाइनल का शेड्यूल

Sun, 11 Dec 2022 09:41 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पांच बार की चैंपियन ब्राजील के साथ-साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल को उलटफेर का सामना करना पड़ा। वहीं, नीदरलैंड और इंग्लैंड की टीमें भी मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ हार के बाद बाहर हो गईं। 
विज्ञापन
1 of 11
लियोनल मेसी, लुका मौद्रिच, किलियन एम्बाप्पे, अशरफ हकीमी - फोटो : सोशल मीडिया
कतर में जारी फुटबॉल विश्व कप में क्वार्टर फाइनल मुकाबले हो चुके हैं। इस राउंड में भी उलटफेर का दौर जारी रहा। पांच बार की चैंपियन ब्राजील के साथ-साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल को उलटफेर का सामना करना पड़ा। वहीं, नीदरलैंड और इंग्लैंड की टीमें भी मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ हार के बाद बाहर हो गईं। गत चैंपियन फ्रांस, दो बार की विजेता अर्जेंटीना के साथ-साथ क्रोएशिया और मोरक्को की टीम अंतिम-4 में पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल में क्या-क्या हुआ?

2 of 11
जीत के बाद क्रोएशिया के गोलकीपर लिवाकोविच और हार के बाद रोते ब्राजील के नेमार - फोटो : FIFA World Cup/Twitter
पहला क्वार्टर फाइनल: दुनिया की नंबर की टीम ब्राजील के सामने 12वें रैंक की क्रोएशिया की थी। ऐसा माना जा रहा था कि पांच बार की चैंपियन ब्राजील इस मैच को आसानी से जीत लेगी। एक्स्ट्रा टाइम में उसने 1-0 की बढ़त भी बना रखी थी, लेकिन 117वें मिनट में क्रोएशिया ने गोल कर मैच को पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा दिया। वहां उसने ब्राजील को 4-2 से हरा कर बड़ा उलटफेर कर दिया। वह लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहा।
विज्ञापन

दूसरा क्वार्टर फाइनल

3 of 11
जश्न मनाते अर्जेंटीना के खिलाड़ी - फोटो : FIFA World Cup/Twitter
दो बार की चैंपियन अर्जेंटीना के सामने नीदरलैंड की चुनौती थी। दोनों टीमें 2014 के सेमीफाइनल में आमने-सामने हो चुकी थीं। वहां अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में नीदरलैंड को हराया था। इस बार लियोनल मेसी की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की और 82वें मिनट तक मैच में 2-0 से आगे चल रही थी। इसके बाद नीदरलैंड ने वापसी की। उसने 83वें और 90+11वें मिनट में गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा। वहां अर्जेंटीना ने एक बार फिर से नीदरलैंड को हरा दिया। मेसी की टीम 4-3 से जीतकर अंतिम-4 में पहुंच गई।

तीसरा क्वार्टर फाइनल

4 of 11
रोनाल्डो - फोटो : FIFA/वेबसाइट
इस बार क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल के सामने मोरक्को की चुनौती थी। मोरक्को इतिहास रचने की दहलीज पर था। उसने मैच के 42वें मिनट में यूसुफ एन-नेसरी के गोल से 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। यह लीड अंत तक कायम रही। रोनाल्डो, ब्रूनो फर्नांडीज, बर्नांडो सिल्वा जैसे सितारों से सजी पुर्तगाल की टीम उलटफेर का शिकार हो गई। रोनाल्डो संभवत: अपने आखिरी विश्व कप में भी जीत हासिल नहीं कर पाए। मोरक्को सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी और अरब देश बन गई।
विज्ञापन

चौथा क्वार्टर फाइनल

5 of 11
जीत दिलाने वाले फ्रांस के जिरूड और पेनल्टी पर गोल नहीं कर पाने से निराश हैरी केन - फोटो : FIFA/वेबसाइट
विश्व कप के अंतिम क्वार्टर फाइनल में गत चैंपियन फ्रांस और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने हुईं। इस ब्लॉकबस्टर मुकाबले में फ्रांस ने 2-1 से जीत हासिल की। उसके लिए ऑरेलिन टचॉमेनी और ओलिवर जिरूड ने गोल किया। इंग्लैंड के लिए कप्तान हैरी केन ने एक पेनल्टी पर गोल किया तो दूसरा चूक गए। उनकी गलती ने इंग्लैंड को बराबरी पर नहीं दिया। इंग्लिश टीम का सपना फिर से टूट गया।
विज्ञापन

सेमीफाइनल में कौन किसके सामने?

6 of 11
क्रोएशिया बनाम अर्जेंटीना - फोटो : सोशल मीडिया
पहला सेमीफाइनल: विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में अर्जेंटीना के सामने क्रोएशिया की चुनौती होगी। अर्जेंटीना की नजर 2014 के बाद फाइनल में पहुंचने पर है। तब उसे जर्मनी ने हरा दिया। इस बार लियोनल मेसी अपनी कप्तानी में पहली बार अर्जेंटीना को चैंपियन बनाने उतरेंगे। यह टीम 1978 और 1986 में टूर्नामेंट जीत चुकी है। दूसरी ओर पिछली बार फाइनल में हारने वाली टीम क्रोएशिया है। लुका मोद्रिच की कप्तानी में यह टीम इस बार खिताब अपने घर ले जाना चाहती है। उसने पिछले विश्व कप के ग्रुप दौर में अर्जेंटीना को हराया था। इस बार भी दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल

7 of 11
फ्रांस बनाम मोरक्को - फोटो : सोशल मीडिया
गत चैंपियन फ्रांस की टीम की नजर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने पर है। उसके सामने मजबूत मोरक्को की टीम है। मोरक्को ने इस विश्व कप में कई उलटफेर किए हैं। उसने बेल्जियम, स्पेन और पुर्तगाल को इस टूर्नामेंट में हराया है। वह एक और उलटफेर करने के लिए सेमीफाइनल में उतरेगा। फ्रांस इस बात को जानती है कि मोरक्को के डिफेंस को भेदना आसान नहीं है।

कब होंगे सेमीफाइनल मैच?

8 of 11
मेसी - फोटो : सोशल मीडिया
पहला सेमीफाइनल 13 दिसंबर (मंगलवार) को रात 12:30 बजे से अर्जेंटीना और क्रोएशिया के बीच खेला जाएगा। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल 14 दिसंबर (बुधवार) को फ्रांस और मोरक्को के बीच रात 12:30 बजे से होगा।

भारत में सेमीफाइनल मैच किस चैनल पर देख सकेंगे?

9 of 11
फ्रांस के ओलिवर जिरूड और किलियन एम्बाप्पे - फोटो : सोशल मीडिया
फीफा विश्व कप के प्रसारण का अधिकार स्पोर्ट्स18 (Sports18) के पास है। आप स्पोर्ट्स18 के अलावा स्पोर्ट्स18 एचडी (Sports18 HD) चैनल पर मैच देख सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं मैच?

10 of 11
क्रोएशिया की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

फ्री में कैसे देखें मैच?

11 of 11
मोरक्को की टीम - फोटो : FIFA/वेबसाइट
जियो सिनेमा एप पर आप फ्री में मैच देख सकते हैं। बिना सब्सक्रिप्शन के जियो सिनेमा एप पर मैच मुफ्त में देखे जा सकते हैं। आप जियो सिनेमा वेबसाइट पर लैपटॉप और डेस्कटॉप पर भी मुफ्त में मैच देख सकते हैं। जियो सिनेमा अब जियो (Jio), वी (Vi), एयरटेल (Airtel) और बीएसएनएल ( BSNL) ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध है। जियो सिनेमा एप पर आप अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, मलयालम और बंगाली सहित पांच भाषाओं मैच का आनंद ले सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें