फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराटे प्रतियोगिता में बालिकाओं ने दिखाया दम, ओलंपिक जीतने का सपना

Mon, 17 Dec 2018 01:11 AM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
कराटे प्रतियोगिता
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल की जिला स्तरीय बालिका कराटे प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों की बच्चियों ने अपना दम दिखाया। रॉक गार्डन में आयोजित प्रतियोगिता में शहर के कई स्कूलों की नेशनल व राज्य स्तरीय चैंपियन भी शामिल हुईं।
विज्ञापन

2 of 6
कराटे प्रतियोगिता
सभी ने ‘अमर उजाला’ व कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता की सराहना की। कहा इस तरह के आयोजन से कराटे को नए आयाम मिलेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
कराटे प्रतियोगिता
नेशनल सिल्वर मेडल विजेता आठ साल की जुनाली सिंह कहती हैं कि उनका कराटे सीखने का मकसद है गर्ल्स डिफेंस। वे सब लड़कियों की सुरक्षा को लेकर काम करना चाहती हैं। अमर उजाला की यह पहल सराहनीय है।

4 of 6
कराटे प्रतियोगिता
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कराटा चैंपियनशिप व नेशनल प्रतियोगिता विजेता प्राची वर्मा ओलंपिक के लिए तैयारी कर रही हैं। उनका कहना है कि कराटे खेल नहीं फिट रहने की दवा है। कराटे को प्रोत्साहित करने के इस तरह के आयोजनों की जरूरत है। इससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा।
विज्ञापन

5 of 6
कराटे प्रतियोगिता
स्कूल की कराटा प्रतियोगिताओं में आगे रहने वाली नौ साल की दानिया अहमद कहती है कि कराटे से गर्ल्स में हिम्मत आती है। उन्हें कराटे पसंद है। वे कराटे की ब्लैक बेल्ट हासिल करना चाहती हैं। उन्हें प्रतियोगिता में हिस्सा लेना अच्छा लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कराटे प्रतियोगिता
कई नेशनल व इंटर नेशनल प्रतियोगिताओं में विजेता ब्लैक बेल्ट सौम्या सुंद्रियाल का कहना है कि उनके तीन साल के कॅरिअर में यह लखनऊ की सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता है। ऐसे आयोजन की जरूरत है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें