फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी गढ़ में समर्थन से उत्साहित पीएम मोदी ने राफेल मुद्दे पर गांधी परिवार को जमकर कोसा

Sun, 16 Dec 2018 02:58 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : amar ujala
कांग्रेसी गढ़ रायबरेली में मिले समर्थन से उत्साहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को राफेल मुद्दे पर जमकर घेरा और रायबरेली जिले के विकास में पीछे होने को लेकर भी कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश को कमजोर करने वाली ताकतों के साथ है। इसलिए रक्षा सौदे को लेकर झूठ फैला रही है। उन्हें न तो सेना के अफसरों पर भरोसा है न ही सरकार पर और अब तो सुप्रीम कोर्ट के फैसले को भी गलत बता रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सेना की जरूरतें पूरा करने पर कभी ध्यान नहीं दिया। सेना की तरफ से 2009 में बुलेट प्रूफ जैकेट की मांग की गई थी, लेकिन 2014 तक इस पर कोई अमल नहीं किया गया। हमारी सरकार आई तो 2016 में बुलेट प्रूफ जैकेट खरीदी गईं।
विज्ञापन

2 of 7
रायबरेली - फोटो : amar ujala
मोदी ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद रायबरेली में विकास शुरू हुआ। पिछले वर्ष रायबरेली रेल कोच फैक्ट्री में 711 कोच बनकर निकले। मैं चाहूंगा कि अगले वर्ष यहां 1400 रेल कोच बनें। अगले दो-तीन वर्षों में फैक्ट्री की क्षमता 3000 तक पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : amar ujala
मोदी ने कहा कि रायबरेली में रेल कोच फैक्ट्री से जहां लोगों को रोजगार मिल रहा है वहीं, लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें इसके लिए एम्स का निर्माण करवाया गया। सड़क, बिजली और घर की सुविधाएं उपलब्ध करवा कर जिले की जनता को बेहतर जीवन देने का प्रयास किया जा रहा है।

4 of 7
- फोटो : amar ujala
मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों के लिए झूठ ही सब कुछ है लेकिन सच को किसी शृंगार की जरूरत नहीं होती। आज एक तरफ सरकार और सच है तो दूसरी तरफ कांग्रेस और देश को कमजोर करने वाली ताकतें।
विज्ञापन

5 of 7
रायबरेली - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि रायबरेली रेल कोच फैक्ट्री में अब हाई स्पीड ट्रेनों, मेट्रो और सेमी ऑटोमैटिक ट्रेनों के कोच बनेंगे।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : amar ujala
पीएम मोदी की जनसभा में मौजूद समर्थक।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। वहीं, मोदी भी लोगों के समर्थन से अभिभूत दिखे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें