विराट कोहली
- फोटो : PTI
इससे पहले कोहली के वीडियो को शेयर करते हुए आरसीबी ने लिखा, 'उनका (कोहली) समय अब हमेशा रहेगा। विराट कोहली ही अब असली अनुभूति हैं। गाना- जॉन सीना (माय टाइम इज नाऊ)।' कोहली जॉन सीना का पोज देते हुए मुस्कुराते भी हैं। विराट पिछले साल टी20 विश्व कप के दौरान ग्रुप स्टेज में अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाए थे। हालांकि, फाइनल में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की बहुमूल्य पारी खेली थी और टीम इंडिया को बारबाडोस में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। कोहली ने उस टूर्नामेंट में आठ मैचों में 112 के स्ट्राइक रेट से 112 रन बनाए थे।