फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के वो क्रिकेटर जिन्होंने पढ़ाई के मैदान में भी मारी बाजी

Mon, 16 May 2016 12:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
पढ़ाई के मैदान में भी मारे चौके-छक्के
खेलों से वास्ता रखने वाले खिलाड़ी अक्सर शैक्षिक योग्यता में कम आंके जाते हैं। इनमें क्रिकेटर्स भी शामिल है। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को ही लें तो बस हाईस्कूल तक पढ़े हैं। लेकिन कुछ ऐसे क्रिकेटर भी है जिन्होंने मैदान के अलावा एजुकेशन में भी अच्छी परफॉर्मेंस दिखाई। 
विज्ञापन

टीम इंडिया के वो क्रिकेटर जिन्होंने पढ़ाई के मैदान में भी मारी बाजी

2 of 10
राहुल द्रविड़ - फोटो : gettyimages
क्रिकेट जगत की 'दीवार' यानी राहुल द्रविड़ का जब टीम इंडिया में सेलेक्शन हुआ तब वे एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे। इससे पहले द्रविड़ की स्कूलिंग बंगलुरू के जाने-माने सेंट जोसेफ स्कूल से हुई। इससे पहले वहीं के सेंट जोसेफ कॉलेज से द्रविड़ ने कॉमर्स में ग्रेजुएशन की।
विज्ञापन

टीम इंडिया के वो क्रिकेटर जिन्होंने पढ़ाई के मैदान में भी मारी बाजी

3 of 10
अनिल कुंबले - फोटो : gettyimages
पूर्व भारतीय कप्तान और टीम इंडिया की रीढ़ रहे फिरकी गेंदबाज अनिल कुंबले एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं।

टीम इंडिया के वो क्रिकेटर जिन्होंने पढ़ाई के मैदान में भी मारी बाजी

4 of 10
जवागल श्रीनाथ - फोटो : gettyimages
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और मौजूदा मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ इंट्रुमेंटल टेक्नोलॉजी में इंजीनियर है। उन्होंने वनडे में 300 से ज्यादा विकेट लिए। श्रीनाथ ने अपने डेब्यु और आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। 
विज्ञापन

टीम इंडिया के वो क्रिकेटर जिन्होंने पढ़ाई के मैदान में भी मारी बाजी

5 of 10
वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : gettyimages
हैदराबाद के लिटिल फ्लॉवर हाईस्कूल से स्कूलिंग और फिर 12वीं करने के बाद वीवीएस लक्ष्मण को मेडीकल कॉलेज में दाखिला मिल गया था लेकिन उन्होंने क्रिकेट को चुना।
विज्ञापन

टीम इंडिया के वो क्रिकेटर जिन्होंने पढ़ाई के मैदान में भी मारी बाजी

6 of 10
अजिंक्य रहाणे - फोटो : gettyimages
साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यु मैच खेलने वाले अजिंक्य रहाणे टीम इंडिया के जुझारू बैट्समेन माने जाते हैं। रहाणे कॉमर्स में ग्रेजुएट हैं।
 
विज्ञापन

टीम इंडिया के वो क्रिकेटर जिन्होंने पढ़ाई के मैदान में भी मारी बाजी

7 of 10
आर अश्विन - फोटो : gettyimages
अपनी स्पिन गेदबाजी पर दुनिया के बड़े से बड़े बल्लेबाज को नचाने वाले आर अश्विन ने चेन्नई से इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीटेक किया है।
 

टीम इंडिया के वो क्रिकेटर जिन्होंने पढ़ाई के मैदान में भी मारी बाजी

8 of 10
आविश्कार साल्वी - फोटो : gettyimages
पूर्व भारतीय क्रिकेटर आविष्कार साल्वी दाएं हाथ के तेज गेंदबाज रहे हैं। साल्वी ने खगोल भौतिकी में पोस्ट डॉक्टरेट किया है।

टीम इंडिया के वो क्रिकेटर जिन्होंने पढ़ाई के मैदान में भी मारी बाजी

9 of 10
मुरली विजय - फोटो : gettyimages
साल 2006 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यु मैच खेलने वाले मुरली विजय ने साल 2013 में श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वनडे मैच खेला। मुरली अर्थशास्त्र में स्नातक हैं। 
 
विज्ञापन

टीम इंडिया के वो क्रिकेटर जिन्होंने पढ़ाई के मैदान में भी मारी बाजी

10 of 10
अमय खुरैसिया - फोटो : gettyimages
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अमय खुरैसिया टीम इंडिया का ओपनर बैट्समेन बनने से पहले ही आईएएस अफसर बन चुके थे।

सोर्स-topyaps.com
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें