भारतीय हॉकी टीम
- फोटो : PTI
पुरुष टीम के मुकाबले कब होंगे?
हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय पुरुष टीम को पूल डी में इंग्लैंड, पाकिस्तान और वेल्स के साथ रखा गया है। टीम अपने अभियान की शुरुआत 15 अगस्त को वेल्स के खिलाफ करेगी।
भारतीय पुरुष टीम का शेड्यूल:
- 15 अगस्त: भारत बनाम वेल्स (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से)
- 17 अगस्त: भारत बनाम इंग्लैंड: (भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे से)
- 19 अगस्त: भारत बनाम पाकिस्तान: (भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे से)
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले पर दुनियाभर के हॉकी प्रशंसकों की नजर रहेगी। हालांकि, उससे पहले भारतीय टीम को वेल्स और इंग्लैंड की चुनौती से पार पाना होगा। भारतीय पुरुष टीम 1975 के बाद पहली बार विश्व कप खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। भारत ने 1971 में कांस्य और 1973 में रजत पदक जीता था। हाल के वर्षों में ओलंपिक में भी टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। भारत ने टोक्यो 2020 और पेरिस 2024 में कांस्य पदक जीते थे।