indian football team
एएफसी एशियाई कप में भारत के ग्रुप में मेजबान यूएई, थाईलैंड और बहरीन जैसी टीमें हैं। ग्रुप चरण में सफलता हासिल करने के बाद टीम को जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, ईरान और सऊदी अरब जैसी महाद्वीप की बड़ी टीमों से भिड़ने का मौका मिलेगा।
कांस्टेनटाइन ने साफ कर दिया है कि पांच जनवरी से एक फरवरी तक चलने वाली इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में अपनी छाप छोड़ने के लिए खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खेलना होगा। टूर्नामेंट से पहले भारत ने चीन जैसी बड़ी टीम के साथ गोल रहित ड्रॉ खेला है जिससे उनका हौसला बढ़ेगा। चीन के कोच विश्व कप विजेता इटली के मार्सेलो लिप्पी हैं।