फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेसी बने रिकॉर्ड्स बुक की शान, बार्सिलोना की इस्पेनयोल पर जीत में किया ये कमाल

Sun, 09 Dec 2018 06:24 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लियोनेल मेसी
लियोनेल मेसी के दो गोलों की बदौलत बार्सिलोना ने शनिवार को ला लीगा के मुकाबले में इस्पेनयोल को 4-0 से मात दी। मेसी के अलावा लुईस सुआरेज और ओसमाने डेंबेले ने गोल दागे। इस जीत के साथ ही बार्सिलोना की अीम ला लीगा की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
लियोनेल मेसी
फुटबॉल के जादूगर माने जाने वाले मेसी ने शनिवार को दोनों गोल फ्री-किक के सहारे किए। इसी के साथ मेसी ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वह ला लीगा के इतिहास में पहले खिलाड़ी बने, जिन्होंने लगातार 13 सीजन में 10 या इससे अधिक गोल किए। यही नहीं, उन्होंने पहली बार ला लीगा के मैच में दो बार सीधे फ्री किक पर गोल किए।
विज्ञापन

3 of 5
लियोनेल मेसी
इस जीत के साथ ही बार्सा चैंपियंस लीग के अंतिम-16 में पहुंच गई है। मेसी ने मैच के 17वें और 65वें मिनट में गोल दागे। डेंबेले ने 26वें जबकि सुआरेज ने 45वें मिनट में गोल दागा। बार्सिलोना ने पहले ही हाफ में तीन गोल करके अपनी जीत पक्की कर दी थी। इस्पेनयोल की टीम ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी।

4 of 5
लियोनेल मेसी
बार्सिलोना की तरफ से गोल का खाता लियोनेल मेसी ने ही खोला। उन्होंने 17वें मिनट में फ्री किक पर पेनल्टी एरिया के पास से दर्शनीय गोल दागा। मेसी के इस गोल को देखकर दर्शक खुशी से झूम उठें। इसके बाद डेंबेले ने फिर 26वें मिनट में गोल दागकर बार्सा की बढ़त दोगुनी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लियोनेल मेसी
लुईस सुआरेज ने 45वें मिनट में शानदार गोल करके बार्सिलोना को 3-0 से आगे किया। इसके बाद मेसी का जादू लौटा। बार्सिलोना को 65वें मिनट में फ्री किक मिला और 10 नंबरी जर्सी वाले ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया व बेहतरीन गोल किया। जहां बार्सिलोना शीर्ष पर पहुंचा, वहीं इस्पेनयोल को लगातार चौथी हार का खामियाजा भुगतना पड़ा और वह अंक तालिका में 9वें स्थान पर खिसक गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें