फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील छेत्री को बर्थडे पर मिला स्पेशल गिफ्ट, हुए महानतम खिलाड़ियों में शुमार

Fri, 03 Aug 2018 06:27 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सुनील छेत्री
भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री को शुक्रवार को उनके 34वें जन्मदिन पर एशियाई फुटबाल परिसंघ (एएफसी) ने 'एशियाई आइकन' नामित किया और गोल करने के मामले में अपनी पीढ़ी के महानतम खिलाड़ियों की बराबरी करने के लिये उनकी जमकर तारीफ की। 
विज्ञापन

2 of 5
सुनील छेत्री
छेत्री अभी एशियाई खिलाड़ियों में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 101 मैच में 64 गोल किए हैं तथा विश्व भर में क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी के बाद तीसरे नंबर पर हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
sunil chhetri
एएफसी ने उनके जीवन और करियर के बारे में अपने आधिकारिक पेज पर जानकारी देकर उनका जन्मदिन यादगार बनाया है। एएफसी ने लिखा है, 'लियोनेल मेस्सी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के युग में दुनिया का तीसरा सर्वाधिक गोल करने वाले वाला अंतरराष्ट्रीय फुटबालर होना छोटी उपलब्धि नहीं है। 

4 of 5
सुनील छेत्री
उन्होंने आगे लिखा, 'एक एशियाई खिलाड़ी के लिये अपनी राष्ट्रीय टीम की तरफ से मेस्सी के 65 गोल से एक गोल पीछे होना हमारी 'एशियाई आइकन' सूची में शामिल नये नामित का रिकार्ड है जिस पर हमें गर्व होना चाहिए।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुनील छेत्री - फोटो : getty
इसमें लिखा गया है, 'आज वह 34 साल के हो गये और और हम भारत की तरफ से सर्वाधिक मैच खेलने और सर्वाधिक गोल करने वाले स्कोरर सुनील छेत्री के करियर का जश्न मना रहे हैं।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें