फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर ने तोड़ा फुटबॉल से नाता, केरल ब्लास्टर्स को दिया बेहद इमोशनल मैसेज

Sun, 16 Sep 2018 04:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सचिन तेंदुलकर
'क्रिकेट के भगवान' माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने रविवार को कहा, मेरे दिल का एक हिस्सा हमेशा केरल ब्लास्टर्स के लिए धड़केगा। तेंदुलकर ने इंडियन सुपर लीग की फ्रैंचाइजी केरल ब्लास्टर्स में अपनी हिस्सेदारी खत्म कर ली है। इसके साथ ही तेंदुलकर का केरल ब्लास्टर्स के साथ नाता टूट गया है।
विज्ञापन

2 of 5
सचिन तेंदुलकर
तेंदुलकर हमेशा से ब्लास्टर्स के अतुल्नीय हिस्सा रहे। उन्हें अधिकांश स्टैंड्स में बैठे अपनी टीम के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते देखा गया। महान बल्लेबाज ने एक बयान में कहा, 'पांचवें साल में जरूरी है कि क्लब अगले पांच या अधिक सालों के लिए इमारत तैयार करे। मुझे भी अपनी भूमिका पर ध्यान देना होगा जो निभाना है। अपनी टीम के साथ विचार-विमर्श के बाद मैंने केरल ब्लास्टर्स के सह-प्रमोटर के रूप में अपनी हिस्सेदारी खत्म करने का फैसला किया है।'
विज्ञापन

3 of 5
सचिन तेंदुलकर
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे विश्वास है कि केरल ब्लास्टर्स अच्छे आकार में हैं और वह आगे सफल होंगे। फैंस का भी फ्रैंचाइजी को समर्थन हासिल है। मुझे केरल ब्लास्टर्स पर गर्व है और मेरे दिल का एक हिस्सा हमेशा इस क्लब के लिए धड़केगा।' 

4 of 5
सचिन तेंदुलकर
बता दें कि तेंदुलकर फ्रैंचाइजी के साथ 2014 से जुड़े हैं जब से इंडियन सुपर लीग की शुरुआत हुई। 45 वर्षीय तेंदुलकर ने कहा, 'पिछले चार सालों में केरल ब्लास्टर्स फुटबॉल क्लब मेरी जिंदगी का अतुल्नीय हिस्सा है। इस दौरान केरल ब्लास्टर्स के फैंस के समान मेरी भी भावनाएं क्लब से जुड़ी रहीं। केरल ब्लास्टर्स के साथ जुड़ने का मेरा मकसद इस खेल का जोश जगाने व केरल में छुपी हुई प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर लाने का था। इसके साथ ही फैंस से भी मेरा जुड़ाव है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली - फोटो : BookMyShow
बकौल तेंदुलकर, 'यह शानदार अनुभव रहा, जिसे मैं हमेशा याद करता रहूंगा। पिछले 4 साल के दौरान यह फुटबॉल क्लब मेरे जीवन का अहम हिस्सा रहा। फैंस ने काफी साथ दिया।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें