हंगामे और सुरक्षा चिंताओं के बाद मेसी ने अपने बाकी कार्यक्रम रद्द कर दिए और तय समय से पहले कोलकाता एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। इसके बाद वह हैदराबाद दौरे पर निकल गए।
विज्ञापन
1 of 12
कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में बवाल
- फोटो : PTI
लियोनल मेसी को भारत में देखने का सपना संजोए हजारों फैंस के लिए कोलकाता का सॉल्ट लेक स्टेडियम एक ऐतिहासिक पल होना था। पांच हजार से लेकर 15 हजार रुपये तक के टिकट खरीदकर आए समर्थकों को उम्मीद थी कि वे अपने फुटबॉल आइकन को नजदीक से देख पाएंगे, लेकिन जो पल जिंदगी भर की याद बनना था, वह कुछ ही मिनटों में निराशा, गुस्से और हंगामे में बदल गया।
विज्ञापन
2 of 12
अबराम-शाहरुख से मिलते मेसी और सुआरेज, 70 फीट ऊंची प्रतिमा
- फोटो : PTI
10 मिनट की मौजूदगी और टूटा भरोसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लियोनल मेसी का मैदान में रुकना 10 मिनट से भी कम समय का रहा। जैसे ही वह सॉल्ट लेक स्टेडियम में उतरे, चारों ओर राजनेता, अधिकारी, सेलिब्रिटी, उनके परिवार और भारी संख्या में पैपराजी घिर गए। मेसी की तय स्टेडियम लैप ठीक से हो ही नहीं पाई। सुरक्षा कारणों से उनके चारों ओर घेरा इतना सख्त कर दिया गया कि गैलरी में बैठे आम दर्शक उन्हें ठीक से देख ही नहीं सके।
विज्ञापन
3 of 12
मेसी और संजीव गोयनका
- फोटो : Twitter
स्क्रीन पर भी नहीं दिखे 'फुटबॉल के G.O.A.T'
फैंस का आरोप है कि न सिर्फ मैदान में, बल्कि स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन पर भी मेसी की साफ तस्वीर नहीं दिखाई गई। सुबह से इंतजार कर रहे दर्शक खुद को ठगा हुआ महसूस करने लगे। धीरे-धीरे 'वी वांट मेसी' के नारे पूरे स्टेडियम में गूंजने लगे और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
4 of 12
मेसी
- फोटो : PTI
अचानक विदाई और भड़का गुस्सा
स्थिति तब और बिगड़ गई जब मेसी को भारी सुरक्षा के बीच अचानक स्टेडियम से बाहर ले जाया गया। कई आमंत्रित गणमान्य लोग तब तक पहुंचे भी नहीं थे। फैंस का सब्र टूट गया। बोतलें मैदान की ओर फेंकी गईं, बैनर और होर्डिंग्स टूटे, प्लास्टिक कुर्सियों को नुकसान पहुंचा। कुछ लोग बैरिकेड तोड़कर मैदान में घुस आए। टेंट गिराए और गोल पोस्ट को नुकसान पहुंचाया। फैंस को जो मिला, उससे तोड़फोड़ की। कुछ लोग भी इसमें घायल हो गए। पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया।
विज्ञापन
5 of 12
मेसी, डी पॉल और सुआरेज
- फोटो : PTI
फैंस का आरोप- ये एक फ्रॉड इवेंट था
स्टेडियम के बाहर और अंदर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा। एक दर्शक ने कहा, 'हमने 12 हजार का टिकट लिया, लेकिन मेसी का चेहरा तक नहीं देख पाए। सिर्फ नेता और अभिनेता उनके आसपास थे, फिर हमें क्यों बुलाया?' एक अन्य फैन ने कहा, 'मेसी ने न किक मारी, न पेनल्टी ली। कहा गया था शाहरुख खान आएंगे, वो भी नहीं आए। सिर्फ 10 मिनट के लिए मेसी को लाया गया, ये पूरा फ्रॉड था।'
विज्ञापन
6 of 12
सॉल्ट लेक स्टेडियम में तोड़फोड़
- फोटो : ANI
इवेंट मैनेजमेंट और सरकार पर सवाल
एक और फैन ने कहा, 'यह इवेंट बेहद खराब था। मेसी सिर्फ 10 मिनट के लिए आए। चारों तरफ नेता और मंत्री घिरे रहे, हमें कुछ भी दिखाई नहीं दिया। इतना पैसा, भावनाएं और समय बर्बाद हो गया।' एक अन्य फैन ने कहा, 'टिकट की न्यूनतम कीमत पांच हजार रुपये थी और वीवीआईपी लोग मेसी के आसपास क्यों थे? हम उन्हें देख तक नहीं पाए... पुलिस ने कार्रवाई क्यों नहीं की? मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा। हर कोई गुस्से में था... हमें पैसे वापस चाहिए।' एक अन्य फैन ने कहा, “हमने इस कार्यक्रम के लिए बहुत पैसे दिए, लेकिन खेल मंत्री फोटो खिंचवाने में लगे रहे। यह इवेंट मैनेजमेंट और सरकार दोनों के लिए शर्मनाक है।'
विज्ञापन
7 of 12
कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में तोड़फोड़ करते फैंस
- फोटो : ANI
क्यों ‘फ्रॉड’ कह रहे हैं फैंस?
फैंस के मुताबिक,
महंगे टिकट के बावजूद उन्हें मेसी की साफ झलक नहीं मिली।
आम दर्शकों की तुलना में VIPs को तरजीह दी गई।
तय कार्यक्रम और वादे पूरे नहीं हुए।
समय, पैसा और भावनाएं- सब बर्बाद हो गईं।
8 of 12
कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में तोड़फोड़ करते फैंस
- फोटो : ANI
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ गुस्सा
घटना के तुरंत बाद स्टेडियम के अंदर के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। टूटे बैनर, गुस्साए फैंस और अव्यवस्था की तस्वीरें उस उत्सव के बिल्कुल उलट थीं, जिसकी उम्मीद मेसी के आगमन से की जा रही थी।
9 of 12
कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में तोड़फोड़ करते फैंस
- फोटो : ANI
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की माफी
हंगामे के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर इस अव्यवस्था के लिए माफी मांगी। उन्होंने लिखा कि वह खुद स्टेडियम जा रही थीं और जो अव्यवस्था हुई, उससे वह बेहद दुखी और स्तब्ध हैं। मुख्यमंत्री ने न सिर्फ लियोनल मेसी से, बल्कि कोलकाता के फुटबॉल प्रेमियों से भी सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।
10 of 12
कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में तोड़फोड़ करते फैंस
- फोटो : ANI
जांच समिति और कार्रवाई का भरोसा
ममता बनर्जी ने इस मामले में जांच समिति के गठन का एलान किया। सेवानिवृत्त न्यायाधीश अशिम कुमार रे की अध्यक्षता में गठित समिति में मुख्य सचिव और गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। सरकार ने भरोसा दिलाया कि जिम्मेदारी तय की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए कदम उठाए जाएंगे।
11 of 12
कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में तोड़फोड़ करते फैंस
- फोटो : ANI
जश्न से पहले भी थी उम्मीदें
दिन की शुरुआत हालांकि उत्साह से भरी थी। लेक टाउन के श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब में मेसी ने वर्चुअली 70 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान मंत्री सुजीत बोस और बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के शामिल होने की बात कही गई थी, लेकिन स्टेडियम में शाहरुख खान की गैरमौजूदगी ने फैंस की नाराजगी और बढ़ा दी।
स्टेडियम में कुर्सियां और बोतलें फेंकी गईं
- फोटो : ANI
कार्यक्रम अधूरा छोड़कर रवाना हुए मेसी
हंगामे और सुरक्षा चिंताओं के बाद मेसी ने अपने बाकी कार्यक्रम रद्द कर दिए और तय समय से पहले कोलकाता एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। इसके बाद वह हैदराबाद दौरे पर निकल गए। इसी वजह से कोलकाता जैसे फुटबॉल-प्रेमी शहर में यह दिन कई फैंस के लिए काला दिन बन गया।