जिस आयोजन से फैंस के दिलों में खुशी और यादें बसनी थीं, वहीं यह हंगामा कई लोगों के लिए निराशा और डर की वजह बन गया। इसकी तस्वीरें और वीडियो देख आप डर जाएंगे...
विज्ञापन
1 of 11
कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में बवाल
- फोटो : ANI
लियोनल मेसी के भारत दौरे के पहले दिन ही कोलकाता में बवाल हो गया। कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में शनिवार को लियोनल मेसी के स्वागत का जश्न कुछ ही मिनटों में हंगामे में बदल गया। अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर मेसी को देखने के लिए भारी रकम चुकाकर पहुंचे हजारों फैंस उस वक्त गुस्से से भर उठे, जब उन्हें अपने ही हीरो की एक साफ झलक तक नसीब नहीं हुई।
विज्ञापन
2 of 11
कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में तोड़फोड़ करते फैंस
- फोटो : ANI
VIP घेरे में नजर आए मेसी
लियोनल मेसी सुबह करीब 11.30 बजे अपने इंटर मियामी के साथी फुटबॉलर लुइस सुआरेज और अर्जेंटीना के साथी खिलाड़ी रोड्रिगो डी पॉल के साथ स्टेडियम पहुंचे। मैदान पर कदम रखते ही मेसी ने दर्शकों की ओर हाथ हिलाकर अभिवादन किया। उन्हें जर्सी भी भेंट की गई। मेसी, डी पॉल और सुआरेज तीनों मुस्कुराते हुए स्टेडियम का चक्कर लगाया। इस दौरान मेसी ने कुछ फैंस को ऑटोग्राफ भी दिए और हाथ भी मिलाया। हालांकि, वह लगातार वीआईपी, आयोजकों और सुरक्षा कर्मियों के घेरे में रहे, जिससे गैलरी में बैठे आम दर्शकों को उन्हें ठीक से देखने का मौका नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
3 of 11
कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में तोड़फोड़ करते फैंस
- फोटो : ANI
स्क्रीन पर भी नहीं दिखे मेसी
फैंस का कहना है कि वे सुबह से स्टेडियम में मौजूद थे, लेकिन न तो सीधे तौर पर और न ही स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन पर मेसी को साफ देख पाए। इंतजार बढ़ता गया और निराशा गुस्से में बदलने लगी।
कुछ ही देर में पूरे स्टेडियम में 'वी वांट मेसी' के नारे गूंजने लगे।
4 of 11
कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में तोड़फोड़ करते फैंस
- फोटो : ANI
अचानक स्टेडियम से ले जाए गए मेसी
स्थिति तब और बिगड़ गई जब मेसी को कुछ ही मिनटों में स्टेडियम से बाहर ले जाया गया। यह तब हुआ, जब कई आमंत्रित गणमान्य लोग भी अभी पहुंचे नहीं थे। फैंस को लगा कि उनके साथ धोखा हुआ है और उनका उत्साह टूटकर आक्रोश में बदल गया। फैंस ने आरोप लगाया कि मेसी स्टेडियम में 10 मिनट तक ही रहे। 10 मिनट में वह स्टेडियम से निकल गए।
विज्ञापन
5 of 11
कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में तोड़फोड़ करते फैंस
- फोटो : ANI
बोतलें, कुर्सियां और टूटता सब्र
निराश और नाराज दर्शकों ने मैदान की ओर बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं। गैलरी में लगे बैनर, होर्डिंग्स और प्लास्टिक की कुर्सियों को नुकसान पहुंचाया गया। कुछ फैंस बैरिकेड तोड़कर मैदान में घुसने की कोशिश करते भी नजर आए। टेंट भी गिरा दिए गए। यहां तक कि गोल पोस्ट को भी नुकसान पहुंचाय गया। इसके बाद फैंस मेसी जिस होटल में ठहरे थे, उसके बाहर जमा हो गई। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिसकर्मियों ने हल्का बल प्रयोग किया।
विज्ञापन
6 of 11
कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में तोड़फोड़ करते फैंस
- फोटो : ANI
इस बवाल के डरा देने वाले वीडियोज और कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। हजारों की संख्या में फैंस मैदान के अंदर घुसते और चीजों को नुकसान पहुंचाते दिखे। वहां पुलिस वाले भी मौजूद थे, लेकिन वह कुछ नहीं कर सके। फैंस उनके सामने कुर्सियां फेंकते रहे और चीजों को नुकसान पहुंचाते रहे।
विज्ञापन
7 of 11
कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में तोड़फोड़ करते फैंस
- फोटो : ANI
पुलिस के लिए चुनौती बने हालात
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस को हालात संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, मेसी को तय समय से पहले बाहर ले जाने और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जाने से स्थिति पूरी तरह बेकाबू होने से बच गई। फैंस लगातार आरोप लगाते रहे कि इतनी बड़ी रकम चुकाने के बाद भी यह बेहद निराशाजनक है कि उनके चारों ओर 50 लोग मौजूद थे और उन्हें मेसी की एक झलक भी नहीं मिल पाई... उन्होंने बस दो-तीन बार हाथ हिलाया।
8 of 11
कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में तोड़फोड़ करते फैंस
- फोटो : ANI
सभी फैंस का यही कहना है कि उनसे इस आयोजन के नाम पर हजारों रुपये लिए गए, लेकिन मेसी की झलक नहीं मिल पाई। नेता और बड़े लोग उन्हें घेरकर खड़े रहे, जिससे फैंस उन्हें नहीं देख पाए। पुलिस वालों ने बाद में लाठी चार्ज भी किया। हालांकि, फैंस को जो भी मिला, उसी से तोड़फोड़ करते दिखे।
9 of 11
सॉल्ट लेक स्टेडियम में तोड़फोड़
- फोटो : ANI
जश्न पर लगा दाग
फुटबॉल के सबसे बड़े वैश्विक सितारों में से एक लियोनल मेसी के सम्मान में आयोजित यह हाई-प्रोफाइल इवेंट आखिरकार विवाद और अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया। जिस आयोजन से फैंस के दिलों में खुशी और यादें बसनी थीं, वहीं यह हंगामा कई लोगों के लिए निराशा और डर की वजह बन गया।
10 of 11
स्टेडियम में कुर्सियां और बोतलें फेंकी गईं
- फोटो : ANI
मेसी के प्रशंसक अर्जेंटीना की जर्सी पहनकर पहुंचे थे
मेसी ने सॉल्ट लेक स्टेडियम का चक्कर लगाया और हजारों प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया। मेसी के फैंस अर्जेंटीना की जर्सी पहनकर आए थे। स्टेडियम में फैंस मेसी-मेसी के नारे लगा रहे थे। ग्लोबल फुटबॉल आइकन मेसी 14 साल बाद भारत की यात्रा पर आए हैं। मेसी को मोहन बगान की एक विशेष जर्सी भेंट की गई, जिस पर उनका नाम और प्रतिष्ठित नंबर 10 अंकित था।
कोलकाता पहुंचने पर मेसी की पहली प्रतिक्रिया
अपनी 70 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण करने के तुरंत बाद, लियोनल मेसी ने भारत पहुंचने पर अपनी पहली प्रतिक्रिया साझा की। अर्जेंटीना के इस दिग्गज खिलाड़ी ने कहा कि वह देश में और विशेष रूप से कोलकाता में आकर खुश हैं और अपनी आगे की यात्रा को लेकर उत्साहित हैं। मेसी ने कोलकाता में शाहरुख खान और उनके बेटे अबराम से मुलाकात की। इसका वीडियो सामने आया है।