फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया का सबसे डरपोक खिलाड़ी है फुटबॉल का जादूगर, बड़े मुकाबलों से पहले ही करने लगता है उल्टी

Mon, 15 Oct 2018 04:04 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
messi and maradona
अर्जेंटीना के पूर्व खिलाड़ी डियागो मैराडोना ने अपने ही देश के महान फुटबॉल प्लेयर लियोनेल मेसी पर बड़ा हमला बोला है। मैराडोना ने कहा कि मेसी को फुटबॉल का देवता या भगवान मानना गलत है। मैराडोना ने कहा कि बार्सिलोना क्लब और अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम का मोर्चा संभालने वाले मेसी महज एक खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
डिएगो माराडोना
एक इंटरव्यू में मैराडोना ने कहा, 'मेसी कोई भगवान नहीं है। बार्सिलोना की तरफ से खेलने वाला मेसी जब अपने देश की राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करता है तो उसकी लय कुछ और ही होती है। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन शानदार कप्तान नहीं।'
विज्ञापन

3 of 5
messi
मैराडोना ने कहा, 'एक ऐसे व्यक्ति को लीडर बनाना फालतू होगा जो मैच के पहले 20 बार टॉयलेट जाता है।' इतना ही नहीं मैराडोना ने बड़े मुकाबलों में मेसी के प्रदर्शन को लेकर भी कई सवाल दागे।

4 of 5
messi
उन्होंने मैसी के मैच के दौरान नर्वस ब्रेकडाउन से जोड़ा जा रहा है। मैराडोना ने कहा कि मेसी कई बड़े मैचों के पहले उल्टियां करने लगते हैं। 31 साल के मैसी बार्सिलोना के लिए कई सारे सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। वह फीफा वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड पांच बार जीत चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
messi
लेकिन जब वह अपनी राष्ट्रीय टीम की ओर से खेले हैं तो ऐसे प्रदर्शन को अंजाम नहीं दे पाए हैं। अर्जेंटीना के इस सबसे महान फुटबॉलर के नेतृत्व में टीम ने एक बार भी फीफा विश्व कप अपने नाम नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें