फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेसी का सपना चकनाचूर करने वाले 19 वर्षीय म्बाप्पे बन गए ग्लोबल सुपरस्टार 

Sun, 01 Jul 2018 06:21 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
म्बाप्पे
फीफा वर्ल्ड कप 2018 की रेस से अर्जेंटीना को बाहर करने वाले खिलाड़ी कैलियन म्बाप्पे को फैंस ने रातों रात बुलंदियों पर पहुंचा दिया है। 19 साल के म्बाप्पे विश्व कप में फ्रांस के लिए गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही वह ग्लोबल सुपरस्टार भी बन गए। म्बाप्पे की उम्र इस समय 19 साल 183 दिन है। उनसे पहले डेविड ट्रेजेगुएट ने 20 साल 246 दिन की उम्र में फ्रांस के लिए विश्व कप में गोल किया था।
विज्ञापन

2 of 5
kylian mbappe
फ्रांस के लिए 10 नंबर की जर्सी पहनने वाले इस खिलाड़ी की तुलना अब फैंस अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी से भी करने लगे हैं। इतना ही नहीं कई फैंस ने तो यहां तक कह डाला कि फ्रांस का यह उभरता सितारा एक रात में मेसी से आगे निकल गया है। मेसी जहां पिछले तीन विश्व कप में नॉकआउट मुकाबलों में एक गोल के लिए तरसते रहे। वहीं, म्बाप्पे ने अर्जेंटीना के खिलाफ पहले ही मैच में चार मिनट के अंतराल में लगातार गोल दागकर इतिहास रच दिया।
विज्ञापन

3 of 5
म्बाप्पे
अपने प्रदर्शन के दम पर अर्जेंटीना की चुनौतियों पर विराम लगाने वाले म्बाप्पे को अब कोई ग्लोबल स्टार कर रहा है, तो किसी का कहना है कि बीते मैच के मेसी म्बाप्पे थे। बता दें कि पेले के बाद म्बाप्पे दूसरे ऐसे स्टार खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने टीनेज में ही वर्ल्ड कप मैच में दो गोल दागने का कीर्तिमान स्थापित किया है।

4 of 5
म्बाप्पे
सिर्फ मैच में इस खिलाड़ी का पद दुनिया की नजर में इतना ऊंचा हो गया है कि खुद ब्लैक पर्ल के नाम से मशहूर पेले भी उनकी तारीफ करने से नहीं चूके। पेले ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'बहुत बहुत बधाई म्बाप्पे। वर्ल्ड कप मैच में तुम्हारे दो गोल प्रशंसनीय हैं। आगामी गेम्स के लिए तुम्ह बहुत बहुत शुभकामनाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
म्बाप्पे
बता दें कि इस मैच में फ्रांस के युवा खिलाड़ी म्बाप्पे स्टार बनकर उभरे। उन्होंने न सिर्फ 2 अहम गोल दागे बल्कि टीम के लिए एक पेनल्टी भी बनाई, जिसे ग्रीजमैन ने भुनाया। इसके बाद म्बाप्पे ने अपने हैरतंगेद प्रदर्शन से मानो मैच का रुख ही बदल डाला। उन्होंने  64वें मिनट में शानदार गोल कर फ्रांस को 3-2 से आगे कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें