फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जेंटीना के फैंस को बड़ा झटका, वर्ल्ड कप से बाहर होते ही इस अनुभवी खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान

Sun, 01 Jul 2018 03:35 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Javier Mascherano
फीफा वर्ल्ड कप 2018 से बाहर होने के बाद अर्जेंटीना के मिडफील्डर जेवियर मसचरेनो ने इंटरनेशन फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है। बता दें शनिवार को लियोनेल मेसी के नेतृत्व वाली अर्जेंटीना को फ्रांस 4-3 से हराकर विश्व कप से बाहर कर दिया था।
विज्ञापन

2 of 5
Javier Mascherano
इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कहने का मन बना चुका यह बेहतरीन खिलाड़ी बार्सिलोना और लिवरपूल जैसे क्लबों से खेल चुका है। वर्ल्ड कप से अर्जेंटीना के बाहर होने पर जेवियर मसचरेनू ने कहा, 'मैच में हमारी शुरुआत बेहद खराब रही, लेकिन हमने उसकी भरपाई करने की पूरी कोशिश भी की। लेकिन फ्रांसीसी खिलाड़ियों के लगातार अटैक ने हमारे हौसलों पर पानी फेर दिया।'
विज्ञापन

3 of 5
Javier Mascherano
जेवियर मसचरेनू ने कहा, 'विश्व कप में अर्जेंटीना की इस हार से टीम को सबक मिला है और मुझे यकीन है कि भविष्य नेशनल फुटबॉल टीम के योद्धा खिलाड़ी एक बार फिर मैदान पर फैंस का दिल जीतने में कामयाब होंगे।'

4 of 5
Javier Mascherano
प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में यह 34 वर्षीय खिलाड़ी पूर 90 मिनट तक फ्रांस के खिलाफ मैदान पर डटा रहा। अर्जेंटीना की नेशनल फुटबॉल से खेलते हुए वह सबसे ज्यादा 147 बार मैदान पर उतर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Javier Mascherano
जेवियर मसचरेनू के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत अर्जेंटीना साल 2014 विश्व कप के फाइनल और 2015 व 2016 में कोपा अमेरिका के फाइनल में पहुंचे थे। गौरतलब है कि शनिवार को विश्व कप 2018 में लियोनेल मेसी के नेतृत्व वाली अर्जेंटीना को फ्रांस के हाथों मिली हार के कारण बाहर होना पड़ा। फीफा विश्व कप में फ्रांस ने अर्जेंटीना को 32 साल बाद हराया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें