फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर हताश और निराश दिखे जर्मन खिलाड़ियों के चेहरे, फैंस से बेहद भावुक अंदाज में मांगी माफी

Thu, 28 Jun 2018 06:27 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जर्मनी फुटबॉल टीम
गत चैंपियन जर्मनी का मौजूदा फीफा विश्व कप के पहले ही दौर में सफर समाप्त हो गया। दक्षिण कोरिया के हाथों 0-2 की शिकस्त झेलने वाली जर्मनी की टीम अपने ग्रुप में आखिरी स्थान पर रही। इस हार का गम जर्मन खिलाड़ियों और पूरे स्टाफ पर साफ नजर आया। मॉस्को के नूकोवो एयरपोर्ट पर जब खिलाड़ी अपने घर लौटने के लिए पहुंचे तो उनके चेहरे पर मायूसी छाई हुई थी।
विज्ञापन

2 of 6
जोएकिम लो
जर्मनी के कोच जोएकिम लो ने अपना चेहरा सनग्लासेस से छिपा रखा था। यह विश्व कप के इतिहास में पहला मौका था जब जर्मनी की टीम ग्रुप चरण से ही बाहर हो गई और वह अपने ग्रुप में आखिरी स्थान पर रही।
विज्ञापन

3 of 6
मैनुएल न्यूअर
मैनुएल न्यूअर और मेसुत ओजिल जैसे स्टार खिलाड़ियों के चेहरे पर मायूसी स्पष्ट झलकी। इन दोनों खिलाड़ियों से टीम को करिश्माई प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन दोनों ने ही निराश किया।

4 of 6
मिरोस्लाव क्लोज
राष्ट्रीय टीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर फैंस से माफी मांगी और साथ ही स्वीकार किया कि जिस तरह का उन्होंने खेल दिखाया उसे देखते हुए उनका घर पहुंचना बिलकुल सही है। ट्वीट में लिखा, 'प्यारे फैंस, हम भी आप ही की तरह निराश हैं। विश्व कप चार साल में एक बार आता है और हमने अपने आप से बहुत अधिक उम्मीद लगा ली थी।'
विज्ञापन

5 of 6
मेसुत ओजिल
ट्वीट में आगे लिखा, 'हम माफी मांगते हैं कि वर्ल्ड चैंपयंस जैसे नहीं खेल सके। यह बहुत दर्दनाक रहा और हम टूर्नामेंट से बाहर होने के हकदार हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
थॉमस मुलर
इसके बाद एक और ट्वीट किया गया, 'आपका समर्थन अतुल्नीय है। हमने 2014 में एकसाथ सफलता का स्वाद चखा। मगर फुटबॉल में कभी आपको शिकस्त भी सहना होती है और यह स्वीकार करना होता है कि विरोधी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। स्वीडन और मैक्सिको को आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं। दक्षिण कोरिया को बधाई, जिसने हमे मात दी। रूस को शानदार सुविधा मुहैया कराने के लिए शुभकामनाएं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें