फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जेंटीना की जीत में छाए रहे मैराडोना, किया अश्लील इशारा, जाना पड़ा अस्पताल

Wed, 27 Jun 2018 11:12 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
डिएगो माराडोना
अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना को अस्पताल में भर्ती कराने की रिपोर्ट्स मिली हैं। अर्जेंटीना ने मंगलवार को नाइजीरिया को 2-1 से मात देकर फीफा विश्व कप 2018 के नॉकआउट चरण में प्रवेश किया। लियोनेल मेसी और मार्कोस रोजो के गोल की बदौलत अर्जेंटीना ने अंतिम-16 में अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन

2 of 5
डिएगो माराडोना
माराडोना ने अर्जेंटीना के मैच के दौरान अपनी उपस्थिति से फैंस में जोश भर दिया। हालांकि, फिर ऐसी रिपोर्ट्स मिली कि उनकी तबीयत खराब हुई और फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर एक फुटेज पोस्ट किया है, जिसमें दिख रहा है कि माराडोना को स्टेडियम से बाहर जाने में एक व्यक्ति की मदद लेना पड़ रही है।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
डिएगो माराडोना
बता दें कि अर्जेंटीना की जीत से ज्यादा सुर्खियां माराडोना ने अपने इशारों से बटोरी। जब लियोनेल मेसी ने मैच का पहला गोल दागा तो 57 वर्षीय माराडोना ने दोनों हाथ फैलाकर प्रार्थना की और फैंस का दिल जीत लिया। हालांकि, जब मार्कोस रोजो ने 86वें मिनट में गोल किया तो माराडोना ने दोनों हाथों की बीच की उंगलियों वाला अश्लील इशारा करके चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया।
 

 

4 of 5
डिएगो माराडोना
अर्जेंटीना और नाइजीरिया के बीच मुकाबले के दौरान माराडोना के कई रूप सामने आए। एक क्षण ऐसा भी आया जब वो भावुक नजर आए तो एक पल वह भी कैमरे में कैद हुआ, जब उन्होंने अपने दोनों हाथों की मिडिल फिंगर दिखाई। भरे मैदान में किया गया उनका ये अश्लील इशारा फिलहाल मीडिया की सुर्खियां बन चुका है। नाइजीरिया पर मिली जीत से भी ज्यादा चर्चा का विषय बन गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डिएगो माराडोना
माराडोना को देखकर ये लग रहा है कि वो मिडिल फिंगर दिखाकर किसी को गुस्से में जवाब दे रहे हैं। इस मैच के दौरान एक वक्त ऐसा भी था जब माराडोना बदहवास से कुर्सी पर बैठे नजर आए। लेकिन अर्जेंटीना की जीत ने उनमें जोश भर दिया। उनकी इस प्रतिक्रिया पर लोग सोशल मीडिया पर मजे ले रहे हैं। कोई उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब दे रहा है तो कोई उनकी इस हरकत का विरोध कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें