फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA WC Photos: मॉर्गन फ्रीमैन से लेकर बीटीएस की प्रस्तुति तक, देखें फीफा विश्व कप ओपनिंग सेरेमनी के खास पल

Sun, 20 Nov 2022 10:00 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कतर

सार

फीफा विश्व कप की ओपनिंग सेरेमनी में अभिनेता मॉर्गन फ्रीमैन और बीटीएस बैंड के जुंग कुक ने अपनी प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। 
 
विज्ञापन
1 of 7
फीफा विश्व कप 2022 की ओपनिंग सेरेमनी का एक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया
कतर में फीफा विश्व कप 2022 का आगाज हो चुका है। 22वें विश्व कप के उद्घाटन समारोह में दिग्गज अभिनेता मॉर्गन फ्रीमैन और बीटीएस बैंड के जुंग कुक ने अपनी प्रस्तुति से समा बांध दिया। इस दौरान फुटबॉल विश्व कप के पिछले उद्घाटन समारोह से जुड़ी यादें और गाने भी गाए गए। अल बायत स्टेडियम में 900 से ज्यादा कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी और इस समारोह को खास बनाया। कतर के शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने विश्व कप के आगाज की आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने सबका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। यहां हम उद्घाटन समारोह के खास पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
फीफा विश्व कप 2022 की ओपनिंग सेरेमनी का एक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया
फीफा विश्व कप 2022 की ओपनिंग सेरेमनी में तकनीकि का बेहतरीन इस्तेमाल किया गया और यहा समारोह मनमोहक दृश्यों से भरपूर था। इस दौरान 900 से ज्यादा कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी और कार्यक्रम को शानदार बनाया।
विज्ञापन

3 of 7
फीफा विश्व कप 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
फीफा विश्व कप 2022 के उद्घाटन समारोह में मेजबान कतर की काफी तारीफ हुई। अब तक कतर इस विश्व कप की मेजबानी के चलते विवादों में रहा था, लेकिन कार्यक्रम के जरिए जमकर वाहवाही लूटी।

4 of 7
अपनी प्रस्तुति के दौरान जियोन जूंग-कूक - फोटो : सोशल मीडिया
BTS बैंड ने अपनी धुन पर सबको नाचने पर मजबूर कर दिया। जियोन जूंग-कूक, जिन्हें जुंगकुक के नाम से जाना जाता है, ने सबका दिल जीत लिया। उनकी प्रस्तुति के दौरान फैंस अपनी सीट पर खड़े होकर नाचने लगे।
विज्ञापन

5 of 7
फीफा विश्व कप के शुभंकर - फोटो : सोशल मीडिया
फीफा विश्व कप 2022 के उद्घाटन समारोह में अब तक के सभी संस्करणों के शुभंकर दिखाए गए। इस शुभंकरों ने फुटबॉल फैंस की पुरानी यादें ताजा कर दीं। 
विज्ञापन

6 of 7
फीफा विश्व कप 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
कतर में उद्घाटन समारोह में सबसे पहले कतर के रेगिस्तान को दिखाया गया। स्टेडियम में ऊंट दिखाई गए। पारंपरिक वस्त्रों में स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मोर्गन फ्रीमैन भी उद्घाटन समारोह का हिस्सा बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फीफा विश्व कप 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
उद्घाटन समारोह में फीफा विश्व कप 2022 का शुभंकर लाइब भी दिखाया गया। लाइब एक अरबी शब्द है, जिसका अर्थ होता है, विशेष क्षमता वाला खिलाड़ी। यह खिलाड़ी उस शुभंकरों की उस दुनिया से आया है, जिसका व्याख्यान करना संभव नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें