फीफा विश्व कप 2018 की चैंपियन फ्रांस का सोमवार को स्वदेश में शानदार स्वागत हुआ। फ्रांस ने फाइनल मैच में क्रोएशिया को 4-2 से मात देकर दूसरी बार विश्व कप का खिताब जीता। उसने इसी के साथ 20 साल का सूखा खत्म किया। इससे पहले 1998 में फ्रांस ने विश्व कप का खिताब जीता था।
विज्ञापन
2 of 8
फ्रांस
फ्रेंच समर्थक सोमवार की दोपहर चैंप्स-एलीसीस पर एकत्रित हुए क्योंकि उन्हें अपनी टीम को लेस ब्लयूस पर रिसीव करना था। जानकारी के मुताबिक करीब 5 लाख दर्शक अपने हीरोज की एक झलक पाने के लिए एकत्रित हुए।
विज्ञापन
3 of 8
फ्रांस
फ्रांस के खिलाड़ियों की ट्रॉफी के साथ वापसी का जश्न रोमांच से भरपूर रहा। फ्रेंच खिलाड़ियों के सम्मान में फ्रेंच फाइटर जेट्स निकले, जिसने लाल, सफेद और नीले रंग का स्मोक निकाला। यह विश्व कप की सफलता का जश्न मनाने का अनोखा तरीका था।
4 of 8
फ्रांस
फैंस ने रात भर सड़कों पर कार के हॉर्न बजाए और फ्रांस का ध्वज लहराया। यही नहीं, एफिल टावर और आर्क डि ट्रियोम्पे नीले, सफेद और लाल रंग की रोशनी से जगमगा उठे जो कि फ्रांस ध्वज के रंग हैं।
विज्ञापन
5 of 8
फ्रांस
फ्रांस के खिलाड़ियों को लीजन ऑफ ओनर दिया जाएगा जो कि देश के सर्वोच्च सम्मान में शामिल है। इसकी स्थापना 1802 में नेपोलियन बूना पार्ट ने की थी। इसके अलावा 6 मेट्रो स्टेशन के नाम कोच डेशचैंप और खिलाड़ियों के नाम पर रखा गया है।
विज्ञापन
6 of 8
फ्रांस
एलिसी पैलेस (राष्ट्रपति भवन) में टीम का असाधारण योगदान के लिए सम्मान किया गया और डिनर भी दिया गया। पेरिस पहुंचे फ्रांस टीम के सम्मान में विमान में रेड कार्पेट बिछाया गया था। इसके अलावा वॉटर सैल्यूट देते हुए फायर ब्रिगेड ने एयर फ्रांस के जेट विमान पर पानी की फुहारें छोड़ी।
विज्ञापन
7 of 8
फ्रांस
फ्रांस की टीम ने ओपन बस में यात्रा की और जोश से लबरेज दर्शकों का अभिवादन किया। याद हो कि फ्रांस ने फीफा विश्व कप के रोमांचक फाइनल में दमदार क्रोएशिया को 4-2 से हराया और 20 साल के बाद दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है।
फ्रांस के कायलिन मबापे (19 साल, 207 दिन) में विश्व कप फाइनल में पिछले 60 साल में गोल दागे वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। इससे पहले ब्राजील के पेले (17 साल, 249 दिन)1958 में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले युवा खिलाड़ी बने थे।