फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटोज: क्रोएशिया के खिलाड़ियों को बनाया देश का 'हीरो', फैंस ने मिनटों में भुला दिया हार का गम

Tue, 17 Jul 2018 07:21 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
क्रोएशिया
विश्व कप 2018 की रनर्स-अप टीम क्रोएशिया फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों का देश में जोरदार स्वागत हुआ। फ्रांस के हाथों 4-2 के अंतर से शिकस्त झेलने वाली क्रोएशिया की हार का गम देशवासियों ने मिटा दिया। वर्ल्ड कप फाइनलिस्ट जब जाग्रेब पहुंचे तो उनका स्वागत हीरोज जैसा हुआ।
विज्ञापन

2 of 9
क्रोएशिया
क्रोएशियाई फुटबॉल टीम के स्वागत में खूब आतिशबाजी हुई और नारे लगाकर देशवासियों के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। क्रोएशिया की टीम ने बस में जाग्रेब से बाना जेलासिसा स्क्वायर तक का सफर तय किया और अपने फैंस का अभिवादन किया। क्रोएशिया की टीम पहली बार विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी।
विज्ञापन

3 of 9
क्रोएशिया
फ्रांस के सामने 4-2 की हार के बावजूद, फैंस और खिलाड़ी काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। यूगोस्लाविया से 1991 में स्वतंत्र होने के बाद क्रोएशिया की टीम पांच बार विश्व कप में हिस्सा ले चुकी है। 2018 से पहले उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1998 में बेहतरीन रहा था। तब क्रोएशिया की टीम तीसरे स्थान पर रही थी।

4 of 9
लुका मोड्रिक
क्रोएशिया टीम के खिलाड़ियों ने अपना सिल्वर मेडल पहनकर ओपन टॉप बस में सफर किया और दर्शकों के साथ इस उपलब्धि का जश्न मनाया। अपने हीरोज की एक नजर पाने के लिए फैंस खूब उत्साहित नजर आए। 
विज्ञापन

5 of 9
क्रोएशिया
ऐसी जानकारी मिली है कि करीब एक लाख लोग जाग्रेब स्क्वायर पर एकत्रित हुए थे। वह अपनी टीम के खिलाड़ियों की एक नजर पाने के लिए बेताब दिखे। फैंस ने जिस अंदाज में क्रोएशियाई टीम का स्वागत किया, उससे खिलाड़ियों की हार का गम जरूर कम हुआ होगा।
 
विज्ञापन

6 of 9
क्रोएशिया
वैसे टीम के समर्थक अपनी जान जोखिम में डालने से बिलकुल नहीं घबराए और छतों व बिल्डिंग से चढ़कर अपने हीरोज की एक झलक देखने का प्रयास किया। क्रोएशिया के कई खिलाड़ियों ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर फैंस से मिलने के फुटेज व फोटो शेयर किए हैं।
विज्ञापन

7 of 9
क्रोएशिया
क्रोएशिया भले ही फाइनल में फ्रांस से हार गया, लेकिन वह इस विश्व कप का सबसे बड़ा बाजीगर साबित हुआ। लुका मोड्रिक की अगुआई वाली टीम विश्व कप में पिछड़ने के बाद अतिरिक्त समय में (03) सर्वाधिक मैच जीतने वाली पहली टीम बनी।

8 of 9
क्रोएशिया
क्षेत्रफल में हिमाचल प्रदेश जितने बड़े क्रोएशिया की जनसंख्या सिर्फ 40 लाख है। विश्व कप शुरू होने से पहले किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि वह फाइनल तक पहुंचेगा पर अपने शानदार प्रदर्शन से उसने सभी तक दिल जीत लिया।
विज्ञापन

9 of 9
क्रोएशिया
उरुग्वे (1950) के 68 साल बाद कोई इतना छोटा देश विश्व कप के खिताबी मुकाबले में पहुंचा हालांकि वह विश्व विजेता बनने से चूक गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें