फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA WC: मैक्सिको के खिलाफ लियोनल मेसी ने 23 मीटर से दागा गोल, खुशी से झूमने लगीं पत्नी एंटोनेला, देखें VIDEO

Sun, 27 Nov 2022 04:51 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

मेसी ने इस टूर्नामेंट में अपने गोल की संख्या आठ कर ली है। अर्जेंटीना के लिए वर्ल्ड कप में उनसे ज्यादा गोल सिर्फ गैब्रियल बतिस्तुता (10) ने किए हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
बच्चों (बाएं से- मातेओ, टियागो और सीरो) के साथ मेसी की पत्नी एंटोनेला - फोटो : सोशल मीडिया
दो बार की वर्ल्ड चैंपियन अर्जेंटीना ने शनिवार को मैक्सिको को 2-0 से हरा दिया। इस जीत से अर्जेंटीना की टीम का फीफा वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ-16 में पहुंचने की उम्मीद बरकरार है। अब 30 नवंबर को अर्जेंटीना का सामना पोलैंड से है। अगर टीम वह मैच जीतती है तो ग्रुप में शीर्ष स्थान पर रहकर राउंड ऑफ-16 के लिए क्वालिफाई करेगी। वहीं, ड्रॉ होने पर टीम को बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। पोलैंड के खिलाफ हार से अर्जेंटीना की राह मुश्किल हो सकती है।
विज्ञापन

2 of 6
स्टेडियम में एटोनेला और मेसी के बच्चों का रिएक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
शनिवार को लुसैल स्टेडियम में खेले गए मैच में जब अर्जेंटीना को गोल की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब दुनिया के महानतम फुटबॉलर्स में शुमार मेसी ने चुनौती स्वीकार की और 65वें मिनट में 25 यार्ड यानी 23 मीटर की दूरी से गोल दागा। उन्होंने मैक्सिको के बॉक्स के बाहर से गोलपोस्ट के एक कोने पर निशाना साधा। मैक्सिको के गोलकीपर ओचोआ भी इसे नहीं रोक सके। यह गोल इतना शानदार था कि फैन्स स्टैंड में खुशी से उछलने-कूदने लगे। 
विज्ञापन

3 of 6
पत्नी और बच्चों के साथ मेसी - फोटो : सोशल मीडिया
मेसी की पत्नी एंटोनेला रक्कूजो और तीनों बेटे भी यह मैच देखने स्टेडियम में मौजूद थे। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मेसी के गोल करने पर एंटोनेला अपनी खुशी नहीं रोक पाईं और स्टेडियम में खुशी से झूमने लगीं। वहीं, बेटे टियागो, मातेओ और सीरो भी वहां मौजूद परिवार के लोगों को गले से लगा लिया। एंटोनेला ने अपने इंस्टाग्राम पर लुसेल स्टेडियम की तस्वीर भी लगाई है। तस्वीर में उनके साथ टियागो, मातेओ और सीरो भी हैं।

4 of 6
एंटोनेला - फोटो : सोशल मीडिया
एंटोनेला ने साथ ही इंस्टाग्राम स्टोरी में गोल करने के बाद मेसी के रिएक्शन की तस्वीर भी लगाई है। मेसी के अलावा मैच में एन्जो फर्नांडीज ने 87वें मिनट में गोल दाग अर्जेंटीना को 2-0 की बढ़त दिलाई। मेसी का यह आखिरी विश्व कप है और इसे वह यादगार बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। मेसी ने कभी फीफा वर्ल्ड कप नहीं जीता है। इसके अलावा क्लब और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हर ट्रॉफी जीत चुके हैं। 2021 में अर्जेंटीना ने कोपा अमेरिका का खिताब जीता था। 

विज्ञापन

5 of 6
एंटोनेला - फोटो : सोशल मीडिया
मेसी ने इस टूर्नामेंट में अपने गोल की संख्या आठ कर ली है। वह अर्जेंटीना के पूर्व महान फुटबॉलर दिवंगत डिएगो माराडोना की बराबरी पर आ गए हैं। अर्जेंटीना के लिए वर्ल्ड कप में इन दोनों से ज्यादा गोल सिर्फ गैब्रियल बतिस्तुता (10) ने किए हैं। मेसी अर्जेंटीना द्वारा वर्ल्ड कप में किए गए पिछले 15 गोल में से 10 में शामिल रहे हैं। इनमें से सात गोल उन्होंने किए हैं और तीन असिस्ट किए हैं। अर्जेंटीना के लिए वर्ल्ड कप में पिछले चार गोल में उनका योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोल करने के बाद मेसी - फोटो : सोशल मीडिया
इसमें से तीन गोल उन्होंने दागे हैं और एक असिस्ट रहा है। वहीं, फर्नांडीज ने भी एक रिकॉर्ड अपने नाम किया। गोल करने वक्त उनकी उम्र 21 साल 313 दिन रही। वह मेसी के बाद वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना के लिए गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। मेसी ने 2006 फीफा वर्ल्ड कप में 18 साल 357 दिन की उम्र में गोल दागा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें