फीफा विश्व कप 2022 का आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट के तीसरे दिन ही फैंस को बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। विश्व कप चैंपियन बनने की प्रबल दावेदार मानी जा रही अर्जेंटीना की टीम को सऊदी अरब ने 2-1 के अंतर से हराकर सभी को चौंकाया है। हालांकि, इंग्लैंड ने अपने विश्व कप का शानदार आगाज किया था। इस देश ने लगभग एक सप्ताह पहले ही क्रिकेट में टी20 विश्व कप जीता है और हैरी केन के दम पर इंग्लैंड अब फीफा विश्व कप का खिताब जीतने के लिए भी दावेदारी पेश कर रहा है।
इंग्लैंड ने अपने पहले मैच में ईरान को 6-2 के बड़े अंतर से हराया था और विश्व कप का शानदार आगाज किया। इंग्लैंड के लिए कई खिलाड़ियों ने गोल किए थे। इन खिलाड़ियों की पत्नी भी उनका हौसला बढ़ाने के लिए मैदान में पहुंची थीं। यहां हम इंग्लैंड के खिलाड़ियों की पत्नियों के बारे में बता रहे हैं, जो खूबसूरती के मामले में सभी को मात देती हैं।
विज्ञापन
2 of 7
हैरी केन और उनकी पत्नी केटी गुडलैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड की फुटबॉल टीम के कप्तान हैरी केन की अगुआई में टीम शानदार लय में दिख रही है और पहला मैच बड़े अंतर से जीता है। हैरी केन की पत्नी केटी गुडलैंड भी उनका समर्थन करने कतर पहुंची हैं। केटी गुडलैंड एक फिटनेस कोच हैं। हैरी केन ने बहामास में उन्हें प्रपोज किया था। दोनों यहां छुट्टियां मनाने पहुंचे थे। शादी से पहले ही यह जोड़ा दो बेटियों के माता-पिता बन गए थे। उनकी बेटियों का नाम आइवी और विविएन है।
विज्ञापन
3 of 7
हैरी मैगुइरे और फर्न हॉकिन्स
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के डिफेंडर हैरी मैगुइरे की पत्नी फर्न हॉकिन्स भी खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं हैं। इन दोनों ने साल 2018 में विश्व कप से पहले फरवरी के महीने में सगाई की थी। हॉकिन्स एक फिजियोरिपिस्ट और फोटोब्लॉगर हैं। हालांकि, हैरीमैगुइरे के साथ उनका नाम जुड़ने के साथ ही उन्हें ख्याति मिली। अब वह सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं।
4 of 7
रहीम स्टर्लिंग पत्नी पेज के साथ
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड फुटबॉल टीम के दिग्गज खिलाड़ी रहीम स्टर्लिंग ने ब्रिटिश मॉडल पेज मिलियन से शादी की है। पेज इंडो-अमेरिकी मूल की मॉडल हैं। पेज ने अपनी नौकरी छोड़कर रहीम स्टर्लिंग के साथ रहने का फैसला किया था। इसके बाद वह काफी चर्चा में रहीं। ये दोनों आपस में अच्छे दोस्त भी हैं।
विज्ञापन
5 of 7
ल्यूक शॉ और अनुष्का सैंटोस
- फोटो : सोशल मीडिया
ल्यूक शॉ भी इंग्लैंड की टीम के अहम खिलाड़ी रहे हैं। उनकी पत्नी अनुष्का सैंटोस भी काफी चर्चित हैं और खूबसूरती के मामले में कई अभिनेत्रियों को मात देती हैं। ये दोनों दो बच्चों के माता-पिता भी हैं। हालांकि, ये दोनों अपने रिश्ते के बारे में कभी खुलकर बात नहीं करते, लेकिन अनुष्का को अक्सर ल्यूक शॉ के मैच के दौरान स्टेडियम में देखा जाता है।
विज्ञापन
6 of 7
मेगन पिकपोर्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
जॉर्डन पिकपोर्ड की पत्नी मेगन भी बेहद खूबसूरत हैं। उन्हें भी अक्सर जॉर्डन के मैच के दौरान फुटबॉल के मैदान में देखा जाता है। हर मैच में वह अपने पति का सपोर्ट करने पहुंचती हैं। इस विश्व कप में जॉर्डन पिकपोर्ड ने ईरान के खिलाफ मैच में इंग्लैंड के लिए अच्ची गोलकीपिंग की थी।
काइल वॉकर और उनकी पत्नी किलनर
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड की फुटबॉल टीम में डिफेंडर के रूप में खेलने वाले काइल वॉकर और उनकी पत्नी किलनर भी काफी चर्चा में रहे हैं। किलनर भी काफी खूबसूरत हैं। ये दोनों 12 साल से साथ हैं और अब तक तीन बच्चों के माता-पिता बन चुके हैं। इन दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की थी। किलनर पेशे से मॉडल हैं।