फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PART-2: अंडर-17 फुटबॉल टीम के इन भारतीय खिलाड़ियों की है बेहद रोचक दास्तां

Thu, 05 Oct 2017 04:54 PM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
1 of 11
अमरजीत सिंह कियाम - फोटो : ndtv
आइये जानते हैं फीफा अंडर-17 टीम के 11 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जिनके दम पर कड़ा मुकाबला हो सकता हैः-
अमरजीत सिंह कियाम
अमरजीत सिंह कियाम को फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप के लिये भारतीय टीम का कप्तान चुना गया है। भारतीय टीम में मिडफील्डर के तौर पर खेलने वाले अमरजीत का जन्म 6 जनवरी 2001 को मणिपुर के थऊबाल में हआ है। उनकी पसंदीदा टीम बार्सिलोना है। अमरजीत ने स्कूल के दिनों में फुटबॉल खेलना शुरू किया था और 2010 में वह चंडीगढ़ स्थित फुटबाल अकादमी में गये, जहां खेलने के अलावा उन्हें मुफ्त में रहने और पढ़ने की सुविधा भी मिली। साल 2015 में चंडीगढ़ स्थित फुटबाल अकादमी से वह गोवा की ओर रवाना हो गए। गोवा के एआईएफएफ अकादमी में उन्हें बुलाया गया और तब से वह वहां प्रशिक्षण दे रहे हैं। 
विज्ञापन

अभिजीत सरकार

2 of 11
अभिजीत सरकार
पश्चिम बंगाल के कल्याणी में 5 जनवरी 2000 को जन्मे अभिजीत मिडफील्डर हैं। बता दें कि ब्राजील फुटबॉल टीम के डिफेंडर कार्लोस अलबर्टो वर्ल्ड कप ट्रॉफी टूर में कोलकाता आए थे। वे जूनियर टूर्नामेंट का मैच देखने ग्राउंड पर पहुंचे। वहां अभिजीत का खेल देखकर उन्हें फुटबॉल गिफ्ट किया और कहा कि इसे अपना बेस्ट फ्रेंड बना लो। यह जिंदगी में हमेशा तुम्हारी मदद करेगा। थोड़े वक्त बाद वे देश की अंडर-15 टीम में चुने गए। उनके पसंदीदा खिलाड़ी हैं क्रिस्टियानों रोनाल्डो और पसंदीदा टीम है रीयल मैड्रिड।
विज्ञापन

कोमल थाटल

3 of 11
कोमल थाटल
कोमल भारतीय टीम में मिडफील्डर के तौर पर खेलते हैं। उनका जन्म 9 सतंबर 2000 को सिक्किम के नाथांग में हुआ है। थाटल के पसंदीदा खिलाड़ी मिडफील्डर यूजीनसन लिंगदोह हैं। बता दें कि सिक्किम के 17 वर्षीय कोमल थाटल के पास फुटबाल खरीदने के लिये पैसे नहीं थे और वह प्लास्टिक से बनी गेंद से खेलते थे। उनकी पसंदीदा टीम बार्सिलोना है। थाटल 2011 में नामची खेल अकादमी से जुड़े और उनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर इसके मुख्य कोच ने 2014 में उन्हें एआईएफएफ के शिविर में गोवा भेजा, जहां से उन्होंने विश्व कप टीम में जगह बनाई। पिछले साल ब्रिक्स कप में उन्होंने ब्राजील के खिलाफ गोल भी किया था। जिसमें टीम को 1-3 से हार मिली थी।

लालेंगमाविया

4 of 11
लालेंगमाविया
मिजोरम की राजधानी आईजोल में 17 अक्टूबर 2000 को जन्मे लालेंगमाविया भारतीय टीम में मिडफील्डर के तौर पर खेलते हैं। उनकी पसंदीदा टीम बार्सिलोना है।

 
विज्ञापन

जैकसन सिंह

5 of 11
जैकसन सिंह
जैकनस भारतीय टीम में मिडफील्डर के तौर पर खेलते हैं। उनका जन्म 21 जून 2001 को मणिपुर के थऊबाल में हुआ। उनकी पसंदीदा टीम रीयल मैड्रिड और पसंदीदा खिलाड़ी बाइचुंग भूटिया हैं ।
विज्ञापन

नोंगदंबा नाओरेम

6 of 11
नोंगदंबा नाओरेम
2 जनवरी 2000 को मणिपुर के इंफाल में जन्में नोंगदंबा भारतीय टीम में मिडफील्डर के तौर पर खेलते हैं। उनकी पसंदीदा टीम मैनचेस्टर यूनाइटेड है।

 
विज्ञापन

राहुल केनोली प्रवीण

7 of 11
राहुल केनोली प्रवीण
भारतीय टीम में मिडफील्डर के तौर पर खेलने वाले राहुल का जन्म 16 मार्च 2000 को केरल के थ्रिसूर में हुआ है। उनके पसंदीदा खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं।

मोहम्मद शाहजहां

8 of 11
-
भारतीय टीम के मिडफील्डर हैं मोहम्मद शाहजहां। उनका जन्म 3 अक्टूबर 2000 को मणिपुर के इंफाल में हुआ है। उनकी पसंदीदा टीम है रीयल मैड्रिड और पसंदीदा खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं।

रहीम अली

9 of 11
रहीम अली
भारतीय टीम में स्ट्राइकर के तौर पर खेलते हैं रहीम अली। उनका जन्म 21 अप्रैल 2000 को पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में हुआ है। उनकी फेवरिट टीम है रीयल मैड्रिड और फेवरिट खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं । 

अनिकेत जाधव

10 of 11
अनिकेत जाधव
अनिकेत जाधव भारतीय टीम में स्ट्राइकर के तौर पर खेलते हैं। उनका जन्म 13 जुलाई 2000 को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुआ है। उनके पसंदीदा खिलाड़ी हैं नेमार और उनकी पसंदीदा टीम बार्सिलोना है ।
विज्ञापन

नमित देशपाण्डेय

11 of 11
नमित देशपाण्डेय
नमित महाराष्ट्र से आते हैं और भारतीय टीम में डिफेंडर के तौर पर खेलते हैं। फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप में खेल रही भारतीय टीम में नमित देशपांडे ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी नागरिकता तो भारत की है, लेकिन लालन-पालन विदेश में हुआ है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें